फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: डीईओ कार्यालय के स्थानांतरण की सुगबुगाहट से रामानुजगंज में आक्रोश, सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने जताया विरोध

Fri, 10 Oct 2025 04:18 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामानुजगंज

सार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय को बलरामपुर स्थानांतरित किए जाने की सुगबुगाहट के बीच रामानुजगंज में आक्रोश फैल गया है।
विज्ञापन
डीईओ कार्यालय के स्थानांतरण की सुगबुगाहट से रामानुजगंज में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलरामपुर-रामानुजगंज जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय को बलरामपुर स्थानांतरित किए जाने की सुगबुगाहट के बीच रामानुजगंज में आक्रोश फैल गया है। इस विरोध को लेकर गुरुवार को नगरवासियों का सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधिकारी मनीराम यादव से मिला और कार्यालय को यथावत रखने की मांग की।
विज्ञापन


लगभग पांच दशकों से रामानुजगंज में संचालित यह कार्यालय अविभाजित सरगुजा से अलग होकर शैक्षिक जिला के रूप में स्थापित किया गया था। प्रतिनिधिमंडल ने बैठक में तर्क दिया कि वर्तमान में कार्यालय की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल रही हैं, ऐसे में इसका बलरामपुर स्थानांतरण अव्यावहारिक होने के साथ-साथ जनता के हितों के खिलाफ होगा।

डीईओ कार्यालय में आयोजित इस विशेष बैठक में एसडीएम आनंद नेताम और तहसीलदार भी मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि व्यवस्था पूर्ववत रहेगी और जनभावनाओं का सम्मान किया जाएगा। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में अरुण केसरी, शैलेश गुप्ता, अजय गुप्ता, अजय सोनी, राम सेवक गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, शर्मिला गुप्ता और प्रतीक सिंह सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल थे। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट कहा कि कार्यालय का स्थानांतरण दुर्भाग्यपूर्ण और अनुचित होगा। उन्होंने यह भी मांग रखी कि जिला स्तर की बैठकें और कार्यक्रम रामानुजगंज में ही आयोजित हों।
विज्ञापन


बैठक में उपस्थित वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि अदालत के निर्देश के बाद ही रामानुजगंज में डीईओ कार्यालय स्थापित किया गया है। ऐसे में इसे स्थानांतरित करना विधिसम्मत नहीं होगा और यह न्यायालय की अवमानना मानी जाएगी। डीईओ कार्यालय में हुई इस बैठक की सूचना पर बड़ी संख्या में नगरवासी भी पहुंचे और एक स्वर में कार्यालय के स्थानांतरण का विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें