फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

chhattisgarh: बजट ने भरी कोरबा की झोली, मिली 500 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात; एक नजर में देखें किसका होगा विकास

Fri, 09 Feb 2024 06:31 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा विधायक और वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के विशेष प्रयास से कोरबा को एल्यूमिनियम पार्क, कोरबा बिलासपुर इंडस्ट्रियल कॉरिडोर समेत 500 करोड़ की बड़ी सौगात भाजपा की साय सरकार ने दी है। वित्त मंत्री ओपी चैधरी ने बजट में इसकी घोषणा की।
 
विज्ञापन
मंत्री लखन लाल देवांगन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एल्यूमिनियम पार्क की लंबे समय से मांग होती रही है। कांग्रेस सरकार में कई बार उद्योग संघ ने मांग की थी। उद्योग मंत्री बनने के बाद लखन लाल देवांगन द्वारा कोरबा से बिलासपुर के मध्य इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए अधिकारियों को योजना बनाने के लिए निर्देशित किया गया था। मंत्री देवांगन प्रयास की वजह से कोरबा की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गई। कोरबा में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए पांच करोड़ और एल्यूमिनियम पार्क के लिए पांच करोड़ की घोषणा बजट में की गई है। इसके अलावा कटघोरा से डोंगरगढ़ रेल्वे लाइन के लिए 300 करोड़ की भी घोषणा बजट में की गई है। 

विज्ञापन


पहले ही बजट में मंत्री लखन ने जनता से किये वादे को किया पूरा 
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन की शुरू से ही कोशिश रही कि कोरबा में जल्द से जल्द एल्यूमिनियम पार्क की स्थापना हो। उन्होनें पहले बजट में ही एल्यूमिनियम पार्क के लिए प्रस्ताव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओपी चैधरी को दिया। उन्होनें इस पार्क की जरूरत भी बतायी थी। बालको के स्मेल्टर प्लांट में एल्यूमिनियम तैयार होता है। एल्यूमिनियम पार्क के बन जाने से एल्यूमिनियम से तैयार होने वाले उत्पाद कोरबा में ही बन सकेंगे। एक ही जगह पर कई प्रकार के उत्पाद बनाए जा सकेंगे। इसके लिए स्थानीय और बाहरी उद्योगपति कोरबा में संयंत्र लगाने के लिए रुचि लेंगे।

उद्योग संघ में हर्ष का माहौल
बजट में एल्यूमिनियम पार्क की घोषणा के बाद उद्योग संघ में भी हर्ष का माहौल है। उद्योग संघ लंबे समय से इसकी मांग उठाता रहा है। इसके बन जाने से छोटे-छोटे उद्योग कोरबा में ही एल्यूमिनियम के उत्पाद तैयार कर सकेंगे और हजारों लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन


स्थल का जल्द होगा चिन्हांकन
विधानसभा चुनाव के दौरान कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने उद्योग संघ से वादा किया था कि जीतने के बाद हर हाल में एल्यूमिनियम पार्क की घोषणा की जाएगी। मंत्री लखन ने अपना वादा पूरा करते हुए कोरबा जिले को बडी सौगात दी है। एल्यूमिनियम पार्क के लिए बंद हो चुके पूर्व संयंत्र और एफसीआई प्लांट की खाली पड़ी जमीन का चिंहाकन करने की तैयारी  है।

लेमरू एलिफेंट कॉरिडोर के लिए 20 करोड़ की घोषणा
हाथी प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते हाथी मानव द्वंद को रोकने के लिए पूर्ववर्ती सरकार ने लेमरू एलिफेंट कॉरिडोर की अधिसूचना जारी की थी, लेकिन राशि नहीं देने की वजह से  बहुत से कार्य शुरू नहीं हो पा रहे थे। इस वजह से आए दिन घटनाएं बढ़ रही थी। मंत्री लखन लाल देवांगन ने इसके लिए चिंता भी व्यक्त की थी। उन्होंने सरकार के संज्ञान में इस विषय को लाया था। इसके फलस्वरूप सरकार ने बजट में 20 करोड़ की घोषणा की है।
विज्ञापन


कोरबा जिले को मिली सौगात पर एक नजर
1.
कटघोरा डोंगरगढ़ रेल लाइन- 300 करोड़ 
2. लेमरू एलिफेंट कॉरिडोर- 20 करोड़
3. एल्यूमिनियम पार्क- पांच करोड़ 
4. कोरबा से बिलाासपुर इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर- पांच करोड़
5. सतरेंगा में पार्क- पांच करोड़
6. तकनीक आधारित सायबर सेल थाना 
7. कोरबा, करतला में प्री-मैट्रिक छात्रावास 
8. कटघोरा परिवार न्यायालय में 19 नये पद सृजित व 50 लाख का प्रावधान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें