फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आर्मी जवान बनकर ठगी: बाइक बेचने का झांसा देकर हड़पे 1.35 लाख रुपये; एक साल बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

Wed, 15 Mar 2023 05:13 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेमेतरा

सार

सुरेश ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इंश्योरेंस और अन्य चीजों के बहाने अलग-अलग बार में रुपये खाते में ट्रांसफर कराए।  इस दौरान आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति से भी बात कराई  और उसे आर्मी का सीओ बताया। इसके चलते सुरेश को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत की। 
विज्ञापन
Online Fraud
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में एक युवक से सोशल मीडिया के जरिए 1.35 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। शातिर ठगों ने फेसबुक पर खुद को आर्मी का जवान बताया और बाइक बेचने का झांसा दिया। इसके बाद महज 28 हजार रुपये में हुए बाइक के सौदे के नाम पर किश्तों में लाख रुपये से ज्यादा हड़प लिए। खास बात यह है कि एसपी कार्यालय में ठगी की शिकायत करने के बावजूद पुलिस की जांच इतनी धीमी रही कि एफआईआर दर्ज करने में एक साल लगा दिए। मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तिरियाभाठ निवासी सुरेश निषाद (55) ने नौ फरवरी 2022 को एसपी दफ्तर में शिकायत की थी। इसमें बताया था कि 30 जनवरी 2022 को फेसबुक पर एक बाइक बेचने का विज्ञापन देखा था। उन्होंने बाइक खरीदने के लिए उसके साथ दिए गए नंबर पर संपर्क किया। बातचीत के दौरान उस व्यक्ति ने खुद को आर्मी का जवान और नाम आकाश कुमार जोगी राजनांदगांव के बेलगांव का रहने वाला बताया। दोनों में बातचीत के बाद बाइक खरीदने के लिए 28 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने आर्मी ट्रांसपोर्ट से बाइक भिजवाने की बात कही और उसके लिए 3050 रुपये मांगे। इसके बाद ठगी का सिलसिला शुरू हो गया। सुरेश ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने इंश्योरेंस और अन्य चीजों के बहाने अलग-अलग बार में रुपये खाते में ट्रांसफर कराए।  इस दौरान आरोपी ने एक अन्य व्यक्ति से भी बात कराई  और उसे आर्मी का सीओ बताया। इसके चलते सुरेश को जब ठगी का अहसास हुआ तो उसने पुलिस में शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने 13 मार्च 2023 को मामला दर्ज किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें