फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: धरसींवा में दो वाहनों में जोरदार टक्कर, 3 की मौत 1 की हालत गंभीर, बाइक पर सवार थे चार लोग

Sun, 21 May 2023 02:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा थाने क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बच्ची समेत बाइक पर सवार चार लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को रौंदते हुए चला गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा थाने क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में बच्ची समेत बाइक पर सवार चार लोगों में से तीन लोगों की मौत हो गई है। तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को रौंदते हुए चला गया। यह घटना सिलतरा पुलिस चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। सिलतरा पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन


बताया जाता है कि सांकरा के पास रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर बाइक और वाहन में जोरदार टक्कर हुआ। इस दौरान बाइक पर सवार चार लोग इस हादसे का शिकार हो गए। मौके पर ही 3 लोगों ने दम तोड़ दिया। एक महिला भी सड़क दुर्घटना में घायल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फिलहाल, हादसे के शिकार हुए लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें