फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाल-बाल बचे CAF DIG: बाइक सवार को बचाने की चक्कर में हादसा, दो घायल; जगदलपुर से आ रहे थे रायपुर

Sun, 21 May 2023 01:52 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

बताया जा रहा है कि हाईवे पर अचानक बाइक सवार के सामने से आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और उसे बचाने की चक्कर में हादसा हो गया। हालांकि कार की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को भी चोटें आई हैं। 
विज्ञापन
बाइक सवार को टक्कर मार सड़क किनारे उतरी डीआईजी की कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के डीआईजी वीएस ध्रुव रविवार को हुए सड़क हादसे में बाल-बाल बच गए। वह जगदलपुर से रायपुर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार को बचाने की चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक सवार को टक्कर मार सड़क किनारे जा घुसी। हादसे में बाइक सवार और कार चालक घायल हो गए हैं। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं डीआईजी ध्रुव भी चोटिल हुए हैं। फिलहाल सभी की हालत ठीक बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, डीआईजी वीएस ध्रुव की कार नेशनल हाईवे-30 पर मेटावाड़ा के नजदीक पहुंची थी कि हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हाईवे पर अचानक बाइक सवार के सामने से आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और उसे बचाने की चक्कर में हादसा हो गया। हालांकि कार की टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और चालक को भी चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाला और उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से सिनेमा रानी अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें