फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक भीमा मंडावी पर हुए नक्सली हमले की जांच करेंगे सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश सतीश कुमार

Fri, 26 Apr 2019 09:06 AM IST
आसिम खान भाषा, रायपुर
विज्ञापन
सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश सतीश कुमार अग्निहोत्री (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दिवंगत विधायक भीमा मंडावी पर हुए नक्सली हमले की जांच सिक्किम उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश सतीश कुमार अग्निहोत्री करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सिक्किम उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश सतीश कुमार अग्निहोत्री ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक भीमा मंडावी पर हुए हमले की जांच करने के लिए गठित समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य करने को लेकर अपनी सहमति दी है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि अग्निहोत्री ने इस संबंध में आज राज्य शासन को अपनी सहमति भेजी है। दंतेवाड़ा जिले के श्यामगिरी क्षेत्र में नक्सलियों ने इस महीने की नौ तारीख को भीमा मंडावी के वाहन को बारूदी सुरंग से उड़ा दिया था। इस घटना में मंडावी और चार अन्य पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी।

राज्य के बस्तर क्षेत्र में लोकसभा के पहले चरण के मतदान से ठीक पहले हुई इस घटना के बाद मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने षडयंत्र का आरोप लगाया था और सीबीआई जांच की मांग की थी। बाद में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना की न्यायिक जांच कराने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें