फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ : सड़क दुर्घटना में पांच बच्चों समेत छह लोगों की मौत

Fri, 26 Apr 2019 08:52 AM IST
आसिम खान भाषा, बलौदाबाजार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक सड़क दुर्घटना में पांच बच्चों समेत छह लोगों की मौत हो गई। बलौदाबाजार जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया की शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ट्रक से एक मोटरसाइकिल के टकरा जाने पर छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच बच्चे शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर से लगे बाईपास सड़क पर जा रही मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गयी। घटना में मोटरसाइकिल सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल भेजा गया, शवों को अस्पताल भेजा गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में मरने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं बच्चों की उम्र 10 वर्ष से कम है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें