फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather News: कड़ाके की ठंड से राहत का दौर शुरू, तापमान में 5 डिग्री तक उछाल, अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

Sat, 22 Nov 2025 10:17 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में पिछले सप्ताह तक महसूस की जा रही तेज़ शीतलहर अब थमने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी दिशा से आ रही हवाओं के कारण ठंड में कमी दर्ज की जा रही है। बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में पिछले सप्ताह तक महसूस की जा रही तेज़ शीतलहर अब थमने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी दिशा से आ रही हवाओं के कारण ठंड में कमी दर्ज की जा रही है। बीते कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। कुछ दिन पहले जहां राज्य का न्यूनतम तापमान 6°C तक गिर गया था, वहीं अब यह लगभग 11°C के आसपास पहुंच गया है। इससे लोगों को सुबह और रात में पहले की तुलना में कम ठंड महसूस हो रही है।
विज्ञापन


विशेषकर राजधानी सहित मध्य एवं दक्षिणी इलाकों में सर्दी अब सामान्य स्तर पर लौट रही है। शहर के लोग सुबह-सुबह हल्की ठंड का अनुभव कर रहे हैं, परंतु दिन चढ़ते ही तापमान बढ़ने लगता है और मौसम गर्माहट भरा महसूस होता है। ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में अभी भी सुबह के समय कोहरा और ठंडी हवा का हल्का असर जारी है, लेकिन पिछले सप्ताह जैसी चुभने वाली ठंड अब नहीं है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान 10.5°C दर्ज किया गया। यह वही स्थान है जहां चार दिन पहले न्यूनतम तापमान 6°C तक पहुंच गया था। वहीं राजधानी रायपुर का न्यूनतम तापमान अब बढ़कर लगभग 13-16°C के बीच दर्ज हो रहा है, जबकि कुछ दिन पहले राज्य के बड़े हिस्से में तापमान 10-11°C से नीचे था।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान मौसम की स्थिति अगले दो से तीन दिनों तक इसी तरह बरकरार रह सकती है। इसके बाद एक बार फिर उत्तर से ठंडी हवाएँ आने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। यदि उत्तर भारत में बर्फबारी तेज हुई, तो राज्य में दुबारा शीतलहर का प्रभाव महसूस किया जा सकता है।

हालांकि फिलहाल स्कूल-कॉलेज जाने वाले बच्चों और सुबह-सुबह बाहर निकलने वाले कर्मचारियों को पहले जैसी भारी ठंड का सामना नहीं करना पड़ रहा है। तापमान संतुलित होने से लोगों की दिनचर्या सामान्य हो रही है। राजधानी में आज आकाश साफ रहने की संभावना है। तेज धूप रहने से दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी। यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29–30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें