फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती, इस तारीख से कर सकेंगे आवेदन

Thu, 17 Apr 2025 12:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Anganwadi worker and assistant vacancy: नौकरी की राह देख रहे महिलाओं के लिए खुशखबरी है। आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती निकली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौकरी की राह देख रहे महिलाओं के लिए खुशखबरी है। आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिका के पदों पर भर्ती निकली है। कार्यकर्ता के चार और सहायिका के 16 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए 21 अप्रैल से पांच मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


एकीकृत बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के चार पदों और सहायिका के 16 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्र. 03 आंगनबाड़ी केंन्द्र बंगालीपारा उत्तर, पटपरिया वार्ड क्र. 11 आंगनबाड़ी केंन्द्र किसानराईस मिल, डॉ भीमराव अम्बेडकर वार्ड क्र. 45 आंगनबाड़ी केंन्द्र जोड़ा बहेरा और संतगहिरा गुरू वार्ड क्र. 46 आंगनबाड़ी केंन्द्र खालपारा में रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

इसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिका के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड क्र. 03 आंगनबाड़ी केंन्द्र बंगालीपारा उत्तर, गोधनपुर वार्ड क्र. 05 आंगनबाड़ी केंन्द्र सिकटापारा, गोधनपुर वार्ड क्र. 05 आंगनबाड़ी केंन्द्र महेश्वर गली, बाल गंगाधर तिलक वार्ड क्र. 10 आंगनबाड़ी केंन्द्र निचेपारा, पटपरिया वार्ड क्र. 11 आंगनबाड़ी केंन्द्र किसानराईस मिल, नमनाकला वार्ड क्र. 14 आंगनबाड़ी केंन्द्र पानी टंकी के पास, नमनाकला वार्ड क्र. 14 आंगनबाड़ी केंन्द्र नमनाकला, पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्र. 25 आंगनबाड़ी केंन्द्र गुलाब कालोनी, पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्र. 25 आंगनबाड़ी केंन्द्र पंडित पारा, शीतला वार्ड क्र. 32 आंगनबाड़ी केंन्द्र दूर संचार ऑफिस, रामानुज वार्ड क्र. 33 आंगनबाड़ी केंन्द्र केंन्द्रीय जेल परिसर, रामानुज वार्ड क्र. 33 आंगनबाड़ी केंन्द्र जोड़ा तालाब, डॉ भीमराव अम्बेडकर वार्ड क्र. 45 आंगनबाड़ी केंन्द्र जोड़ा बहेरा, संत गहिरा गुरू वार्ड क्र. 46 आंगनबाड़ी केंन्द्र हुण्ड्रालता, संत गहिरा गुरू वार्ड क्र. 46 आंगनबाड़ी केंन्द्र नरवापारा एवं संत गहिरा गुरू वार्ड क्र. 46 आंगनबाड़ी केंन्द्र खालपारा भर्ती की जानी है। 
विज्ञापन


इन पदों के लिए केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। वे अपना आवेदन पत्र बाल विकास परियोजना अंबिकापुर (शहरी) में कार्य दिवस पर कार्यालयीन समय पर जमा और पंजीकृत डाक से निर्धारित अवधि तक भेज सकते हैं। नियुक्ति की विस्तृत शर्तें एवं अहर्ताओं के सम्बन्ध में परियोजना कार्यालय, नगर पालिका निगम अम्बिकापुर कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें