फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में ED पर छिड़ी रार: बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी जंग,विनोद वर्मा के घर छापे पर युकां ने किया प्रदर्शन

Wed, 23 Aug 2023 06:41 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

अब इस मामले में प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। इस कार्रवाई के विरोध में युका ने रायपुर में विनोद वर्मा के घर पर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। 
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते कांग्रेसी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आज बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फिर से छापेमारी की है। रायपुर में सीएम भूपेश के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के देवेंद्र नगर स्थित निवास पर दबिश दी। इसके बाद सीएम के ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के भिलाई-3 स्थित निवास पर भी छापेमारी की। वहीं सीएम के पारिवारिक मित्र और कारोबारी विजय भाटिया के घर भी जांच पड़ताल चल रही है। अब इस मामले में प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। इस कार्रवाई के विरोध में युका ने रायपुर में विनोद वर्मा के घर पर विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। 

विज्ञापन


मामले में शाम को प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस लेकर बीजेपी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि BJP छत्तीसगढ़ में राजनीतिक रूप से छत्तीसगढ़ सरकार और सीएम भूपेश बघेल का मुकाबला नहीं कर पा रही है, तो ED को आगे कर रही है। कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों को बाधित करने के लिए आज ED की छापेमारी की गई। हमारे इस सारे आरोपों का तथ्य है। सीएम के राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा के घर ED ने छापा मारा। वर्मा कांग्रेस कमेटी में बूथ मैनेजमेंट का काम देखते हैं। पूरे प्रदेश में चुनावी गतिविधियां चल रही हैं।  बहुजन समाज पार्टी ने अपने कुछ प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने भी अपने कि प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस में भी प्रत्याशियों की चयन प्रक्रिया चल रही है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी के राजनीतिक कार्यक्रमों में बांधा पहुंचाने के लिए विनोद वर्मा के घर में ED का छापा मारा गया है। 

कांग्रेस के कार्यक्रमों बाधित करने राजनीति साजिश
उन्होंने कहा कि वर्मा कांग्रेस के बूथ कार्यक्रमों को देखते हैं। आज सीएम भूपेश बघेल अपना जन्मदिन मना रहे हैं। मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर प्रदेश में अनेक आयोजन किया जा रहे हैं। उनके जन्मदिन पर लोग बधाई देते हैं। सीएम के दोनों ओएसडी उनके जन्मदिन का कार्यक्रम देखते हैं। आज भी पाटन में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है, उसे कार्यक्रम को बाधित करने के लिए मुख्यमंत्री के दोनों ओएसडी आशीष वर्मा और मनीष बंछोर के यहां ED ने दबिश दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पारिवारिक मित्र विजय भाटिया के घर भी ED ने छापा मारा है। ऐसे में कई बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। जब-जब इस प्रदेश में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती हैं, तब तब  ED छापा मारती है। यह बीजेपी की साजिश है। यह कोई संयोग नहीं है, बल्कि सोची समझी और सुनियोजित साजिश है। 
विज्ञापन


पीएम और गृहमंत्री के आने पर होती है कार्रवाई
शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस का जब 85वां अधिवेशन नवा रायपुर में चल रहा था, उसे समय भी अधिवेशन को बाधित करने के लिए कांग्रेस पार्टी के कोषाध्यक्ष के घर  ED ने छापा मारा। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं के घर  ED की छापेमारी की गई। यहां तक की कांग्रेस के अधिवेशन में पंडाल लगाने वाली कंपनी के मालिक के यहां भी  ED छापा मारने पहुंची। इसके बाद यूपी, असम, हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चुनावी ऑब्जर्वर बनाए गए तो कुछ दिनों में  ED की कार्रवाई शुरू हो जाती है। यह सीधे-सीधे राजनीतिक साजिश है। जब-जब अमित शाह छत्तीसगढ़ में आते हैं तब तक  ED के छापे पड़ते हैं। कोरबा, जगदलपुर और रायपुर में आते हैं उससे पहले ही छत्तीसगढ़ में  ED की कार्रवाई होती है। पीएम नरेंद्र मोदी रायपुर में आते हैं, उससे  ED कार्रवाई होती है। यह सारी की सारी कार्रवाई सोची समझी और सुनियोजित साजिश है।
 
सीएम के खत पर नहीं होती कार्रवाई
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष ने कहा कि राजनीतिक रूप से भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ में शून्य हो चुकी है। ऐसे में वह ED को आगे कर अपनी राजनीतिक गतिविधियों को चलाना चाहती है। मीडिया में ED की की छापेमारी की खबरें छपती रही इसलिए कार्रवाई करवाती रहती है। कुल मिलाकर बीजेपी प्रदेश सरकार के खिलाफ एक पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा पाई है तो ED का सहारा लेकर राज्य सरकार की छवि को खराब करने में लगी है। यदि वास्तव में ED मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है रमन सिंह की सरकार में बड़े-बड़े घोटाले हुए। प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश खुद लिखते हैं कि छत्तीसगढ़ में नान घोटाला, पनामा घोटाला की ED से जांच कराई जाए पर वहां पर जांच नहीं हो रही है। बीजेपी के नेता ED की कार्रवाई से पहले बयान देते हैं और इसके बाद ED अपना प्रेस नोट जारी करती है तो उसमें भाजपा नेताओं के बयानों की हूबहू कॉपी रहती है। 

युकां ने किया प्रदर्शन, की नारेबाजी
दूसरी ओर ED की कार्रवाई को लेकर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के घर पर 
प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर  नारेबीजी की। सैकड़ों कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर कार्रवाई को विरोध जताया। 

कुछ जेल में है, तो कुछ लोग बेल में हैं, बीजेपी ने किया पलटवार
मामले में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने पलटवार करते हुए कहा कि जब से भूपेश बघेल की सरकार बनी है तब से प्रदेश में रोज नए नए भ्रष्टाचार हो रहे हैं। जो छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का इतिहास रच रहे हैं। कोयला घोटाला, शराब घोटाला, जमीन घोटाला, खाद्यान्न घोटाला, रेत घोटाला, गौठान घोटालाऔर पीएससी में घोटाला हुआ है। सरकार का एक ही काम रह गया है कमीशन और करप्शन। आज ED ने फिर से दविश दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के राजनीतिक सलाहकार वर्मा के घर OSD आशीष वर्मा मनीष बंछोर और उनके मित्र विजय भाटिया के घर छापे मारे हैं। जो आज बड़े कारोबारी हैं। कल तक कुछ भी नहीं थे, आरोप लगाते हुए कहा कि आज भ्रष्टाचार के माध्यम से यह बड़े कारोबारी बन चुके हैं। पहले भी भूपेश बघेल सरकार बड़े अधिकारी, मुख्यमंत्री निवास से जुड़े हुए लोग जेल में है, तो कुछ लोग बेल में है। आज चारों तरफ इस बात की चर्चा हो रही है कि अब तो स्पष्ट हो चुका है कि भूपेश सरकार भ्रष्ट है। छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में यह नारा लगा रहा है गांव-गांव में भ्रष्टाचार को कांग्रेस सरकार ने भरोसा है। आने वाले समय में जनता कांग्रेस की सरकार को सबक सिखाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें