फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव: 22 जनवरी को जगमगाएंगे छत्तीसगढ़ के सभी प्रसिद्ध मंदिर, होंगे भव्य कार्यक्रम

Sat, 13 Jan 2024 06:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय और तहसीलों के प्रतिष्ठित मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
राम मंदिर अयोध्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को भव्य रूप से भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दिन प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय और तहसीलों के प्रतिष्ठित मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आम जनता, मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी से कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वर्चुअल बैठक में सभी कलेक्टरों को आयोजन के संबंध में जानकारी दी है। 

विज्ञापन


संस्कृति विभाग के सचिव अंबलगन पी ने बैठक में बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जिला और तहसील स्तर पर सुनिश्चित किया जाए। राम वनगमन पथ के स्थलों पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन जनमानस और मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों के समितियों की भागीदारी से किए जाएं। इन संस्थानों के साथ समन्वय और सहयोग से भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। 
  
सभी विकासखंड स्तर में कम से कम एक प्रतिष्ठित मंदिर में 22 जनवरी को दीप प्रज्जवलन, दीपदान और लाइटिंग की व्यवस्था की जाए। मंदिर प्रांगण में क्षेत्र की 5 मानस मंडलियों के मानस गायन का कार्यक्रम आयोजित किया जाए। ऐसे कार्यक्रम प्रत्येक जिला मुख्यालय में हो। बैठक में राज्यभर के संभागायुक्त और कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें