फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan 2024: छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर रहेगी छुट्टी; सामान्य अवकाश की जगह सार्वजनिक अवकाश घोषित

Sat, 17 Aug 2024 01:33 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raksha Bandhan 2024: इस बार भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन पहले से ज्यादा खुशियां लेकर आया है। इस बार छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर छुट्टी रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raksha Bandhan 2024: इस बार भाई-बहन का त्योहार रक्षाबंधन पहले से ज्यादा खुशियां लेकर आया है। इस बार छत्तीसगढ़ में रक्षाबंधन पर छुट्टी रहेगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय के अधिसूचना के अनुसार 19 अगस्त रक्षाबंधन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। 

विज्ञापन


राज्य सरकार ने सावन सोमवार के अंतिम दिन यानी 19 अगस्त 2024 सोमवार को ‘रक्षाबंधन’ पर्व के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्व में सामान्य अवकाश घोषित किया गया था। नवीन अधिसूचना के अनुसार अब 19 अगस्त सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ में निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने 11 अक्टूबर 2023 जारी अधिसूचना में आंशिक संशोधन करते हुए यह अधिसूचना जारी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें