फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: नक्सलियों के मंसूबों पर फिरा पानी, 20 किलो का टिफिन बम फोर्स ने किया बरामद, नक्सलियों की तलाश

Fri, 20 Jan 2023 03:28 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव

सार

नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेरते हुए सुरक्षा बल के जवानों ने 20 किलो का टिफिन बम बरामद किया है,जिससे एसपी वाय अक्षय कुमार की निगरानी में बीडीएस की टीम ने निष्क्रिय कर दिया है।लगातार बैकफुट पर चल रहे नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अक्सर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।
विज्ञापन
20 किलो का टिफिन बम फोर्स ने किया बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवीन जिला मानपुर-मोहला-अंबागढ़ चौकी के कोहका थाना क्षेत्र के ग्राम गट्टेगहन में 20 किलो का टिफिन बम सुरक्षा बल के जवानों ने बरामद किया है। नक्सलियों ने सुरक्षा बल के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए यह बम प्लांट किया था।जिसे फोर्स ने बरामद कर लिया है। टीम ने सर्चिंग के दौरान इस टिफिन बम को बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिगत इसे निष्क्रिय कर दिया है नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने की नियत से इसे लगाया गया था। 

विज्ञापन


नक्सलियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेरते हुए सुरक्षा बल के जवानों ने 20 किलो का टिफिन बम बरामद किया है,जिससे एसपी वाय अक्षय कुमार की निगरानी में बीडीएस की टीम ने निष्क्रिय कर दिया है।लगातार बैकफुट पर चल रहे नक्सलियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अक्सर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। नक्सलियों के मूमेंट की सूचना पर डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी,तभी जवानों की नजर एक तार पर जा पड़ी।जिसके बाद 20 किलो का टिफिन बम को निकाल कर निष्क्रिय किया।

इस संबन्ध में एसपी वाय अक्षय कुमार ने बताया की पास में ही एक निर्माणाधीन पुल को नक्सली साजिश के तहत उड़ाने की बात भी कही है।उन्होंने बताया कि- सुबह डीआरजी की पार्टी कोहका के गट्टेगहन में एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे।इस दौरान उन्होंने बम स्पॉट किया,जिसे घेराबंदी कर निकाला गया और बीडीएस राजनांदगांव की टीम ने डिफ्यूज किया गया। जिसे एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबे नाकाम हो गए और फोर्स ने 20 किलो का टिफिन बम बरामद कर नक्सलियों के मंसूबे पर पानी फेर दिया और फोर्स द्वारा आसपास के जंगलों में सर्चिंग तेज कर दी गई है और अज्ञात नक्सलियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के कोहका क्षेत्र में लगातार नक्सलियों की धमक दिखाई दे रही है एक बार फिर नक्सलियों ने फोर्स को नुकसान पहुंचाने की नियत से 20 किलो का टिफिन बम लगा रखा था। जिसे डीआरजी और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने सर्चिंग पर निकलते इसे बरामद कर नक्सलियों के मंसूबे को नाकाम कर दिया और फोर्स के द्वारा आसपास के जंगलों में सर्चिंग तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें