फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट का महाकुंभ रायपुर में: IPL मुकाबलों से पहले प्रशासन की फुल तैयारी, कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक

Wed, 06 May 2026 06:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले मैचों से पहले कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों और क्रिकेट संघ के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में होने वाले आईपीएल 2026 मुकाबलों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले मैचों से पहले कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने अधिकारियों और क्रिकेट संघ के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन


बैठक में ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और दर्शकों की सुविधाओं पर विशेष जोर दिया गया। कलेक्टर ने साफ कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और सभी इंतजाम तय मानकों के अनुसार किए जाएं।

मैच शेड्यूल और टीमों की भिड़ंत
आईपीएल के तहत दो बड़े मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे:
  1. 10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस
  2. 13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स
विज्ञापन

इस सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रायपुर को अपना दूसरा होम ग्राउंड चुना है, जिससे क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने टिकट व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल रखा है। दर्शकों को केवल ऑनलाइन टिकट (M-टिकट) के जरिए ही प्रवेश मिलेगा, जिसमें QR कोड मैच के दिन सक्रिय होगा। स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खोले जाएंगे और एंट्री टिकट पर दिए गए गेट नंबर के अनुसार ही होगी। एक बार बाहर निकलने के बाद दोबारा प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सुरक्षा और सुविधाओं पर फोकस
सभी गेट पर वालेंटियर तैनात करने, वाई-फाई और इंटरनेट की बेहतर व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि एंट्री प्रक्रिया में कोई बाधा न आए। साथ ही खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्लान तैयार करने, फायर सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता और उनके पूर्व परीक्षण के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मेडिकल सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सख्ती बरतने को कहा गया है।

CCTV निगरानी और सख्ती
स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आयोजन के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें