फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: विधानसभा का मानसून सत्र 18 जुलाई से; 4 दिन तक चलेगी कार्यवाही, नेता प्रतिपक्ष ने कहा- 10 दिन का हो सत्र

Tue, 13 Jun 2023 10:53 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

चुनावी साल के बीच इस बार छत्तीसगढ़ में विधानसभा का मानसून सत्र होगा। 18 से 21 जुलाई के बीच विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा। विधानसभा की ओर से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा, रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी साल के बीच इस बार छत्तीसगढ़ में विधानसभा का मानसून सत्र होगा। 18 से 21 जुलाई के बीच विधानसभा का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा। विधानसभा की ओर से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। वहीं राज्यपाल हरिचंदन विश्वभूषण ने भी मंजूरी दे दी है। इस साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में ये विधानसभा सत्र बेहद खास माना जा रहा है। 5वीं विधानसभा का ये 17वां सत्र होगा। चर्चा है कि विधानसभा का ये बिदाई सत्र भी होगा। 

विज्ञापन


चुनाव से पहले होने जा रहे इस सत्र में राज्य सरकार अनुपूरक बजट पेश कर सकती है। इसमें चुनाव को ध्यान में रखते हुए कुछ अहम घोषणाएं भी की जाएंगी। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले विधायकों और पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा। चार दिनों तक चलने वाले इस सत्र में विपक्ष और पक्ष एक दूसरे को कटघरे में खड़ा करेगा। इस दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोक-झोंक भी देखने को मिलेगी। इसे लेकर बीजेपी ने अभी से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वह शराबबंदी, किसानों का कर्ज माफी, कोयला घोटाला, शराब घोटाला, ईडी, कानून व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर राज्य सरकार को घेरेगी।

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की मांग- '10 दिन का हो सत्र'
दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार इस सत्र में कुछ विधेयक भी ला सकती है। दूसरी ओर विधानसभा सत्र की तारीखों का ऐलान होने के बाद बीजेपी ने भी अपना रुख प्रकट किया है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का कहना है कि इस बार कम से कम 10 दिन का सत्र होना चाहिए, ताकि सभी विधाय अपने क्षेत्र के मुद्दों को प्रमुखता के साथ उठा सके। उन्हें भरपूर मौका मिल सके। कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूरे कार्यकाल में कोई भी सत्र तय समय तक नहीं चलने दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें