छत्तीसगढ़ में चुनावी माहौल है सभी केंद्रीय नेताओं का प्रदेश में दौरा जारी है सभी एक दूसरे ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला मोदी सरकार पर मुनाफाखोरी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की मुनाफाखोरी वाली नीति के कारण प्याज के दाम 80 रुपए. हो गई है। राहर दाल 170 रुपए किलो में बिक रहा है। आम आदमी का जीवन महंगाई के कारण कठिन हो गया है। इस चुनाव में महंगाई जनता का मुद्दा है। कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रही है। शुक्ला ने आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार का फोकस केवल चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित है।
सुशील आनंद शुक्ला ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था लगातार गर्त में जा रही है। देश की जीडीपी 8.2 से गिरकर 5.7 हो गई है। विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय व्यापार संतुलन बिगड़ने से आयात पर निर्भरता तेजी से बढ़ रही है। देश पर कुल कर्ज का भार 3 गुना बढ़ चुका है। विगत 12 महीनों में डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य 12 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है। सुशील आनंद ने कहा कि मोदी राज में विगत एक माह में ही विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 26 बिलियन डॉलर कम हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 2014 की तुलना में 20 परसेंट कम होने के बावजूद डीजल और पेट्रोल 30 से 40 रुपए प्रति लीटर महंगे बेचे जा रहे हैं।