राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े मारपीट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने दुकान में घुसकर दुकानदार से जमकर मारपीट की। इसके बाद लूट की भी कोशिश की। मामला गुढियारी थाने क्षेत्र स्थित गोगांव इलाके का है, जहां एक दुकानदार से बदमाशों ने चंदा मांगा। चंदा देने से मना करने पर बदमाशों उसके साथ मारपीट की और लूट का प्रयास भी किया। फिलहाल, पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।
इस घटना का वीडियो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस शिकायत के बाद बदमाशों की खोजबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार, दुकान में चार बदमाश चंदा मांगने आए थे। दुकानदार के मना करने पर बदमाशों ने उसे धमकाया। इसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इस पर दुकानदार ने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की।
घटना के बाद दुकानदार ने गुढ़ियारी थाना पहुंचकर बदमाशों के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत होने के बाद पुलिस एक्शन मोड में हैं। राजधानी रायपुर में बढ़ते क्राइम को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है।