फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कार के टायर ब्लास्ट, जानिए क्या हुआ

Fri, 03 Feb 2023 09:46 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर (छत्तीसगढ़)

सार

बताया जा रहा है कि एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में मंत्री की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद मंत्री की गाड़ी के आगे के दोनों टायर ब्लास्ट हो गए।  हालांकि इस घटना में टीएस सिंहदेव बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की गाड़ी के साथ एक हादसा हो गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब स्वास्थ्य मंत्री अकलतरा में एक कार्यक्रम में शामिल होकर अंबिकापुर रवाना हो रहे थे। उसी दौरान नांदघाट के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एक स्कूटी को बचाने के चक्कर में मंत्री की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद मंत्री की गाड़ी के आगे के दोनों टायर ब्लास्ट हो गए।  हालांकि इस घटना में टीएस सिंहदेव बाल-बाल बच गए। हादसे में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है। गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मंत्री टीएसी सिंहदेव दूसरी गाड़ी से अंबिकापुर के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें