फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur : बालोद के फैंसी स्टोर में काम करने वाली युवती से हैवानियत, तीन युवकों ने नशे में दिया घटना को अंजाम

Wed, 17 Jan 2024 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

जिले में  फैंसी स्टोर में काम करने वाली एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले में संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और धारा 294,506, 323,376(2)N, 376 (डी), 363 के तहत मामला पंजीबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बालोद जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र से प्रदेश को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिले में  फैंसी स्टोर में काम करने वाली एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले में संदिग्धों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है और धारा 294,506, 323,376(2)N, 376 (डी), 363 के तहत मामला पंजीबद्ध कर दिया गया है।

विज्ञापन


काम से लौट रही थी युवती
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती गुंडरदेही नगर के एक फैंसी स्टोर में काम करती थी। वह अपने घर लौट रही थी। नशे में धुत तीन युवकों ने उसका शहर के एक चौक से रेकी करते हुए पीछा किया। सुनसान क्षेत्र देखकर बलपूर्वक अपहरण कर खेत खलिहान की ओर ले जाकर तीनों ने यवती से मारपीट की और घटना को अंजाम दिया।

प्रभारी थाना प्रभारी अरविंद साहू ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मामला सेंसिटिव होने के कारण पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। युवती की शिकायत पर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि युवती घटना से सदमे में है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद तीनों युवकों ने युवती को रेलवे पुल के नीचे छोड़ दिया था। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का दौरा
पूरे मामले में पुलिस से ज्यादा कुछ जानकारी सामने नहीं आ पा रही है, वहीं 17 जनवरी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय इस थाना क्षेत्र में दौरे पर रहेंगे। इस कारण पुलिस महकमे में हलचल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें