फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Chhattisgarh Visit: पीएम मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, रायगढ़ में चुनावी सभा कर देंगे करोड़ों की सौगात

Wed, 13 Sep 2023 02:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बीजेपी ने जो यात्रा का रोडमैप बनाया है, उसके तहत यात्रा प्रतिदिन तीन विधानसभा के दौरे पर रहेगी। इसमें हर दिन एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के दौरान प्रतिदिन छह स्वागत सभा, तीन छोटी सभा का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 14 सितंबर को रायगढ़ आएंगे। गुरुवार को दोपहर 2:15 बजे भारतीय वायु सेना के विमान से जिंदल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से कोड़ातराई पहुंचेंगे। वहां सरकारी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। छत्तीसगढ़ में करीब 6 हजार 350 करोड़ की रेल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसमें कोयला, रेल, ऊर्जा और स्वास्थ्य विभाग के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ की आधारशिला भी रखेंगे। इसमें प्रधानमंत्री-आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन के तहत कुल 210 करोड़ रुपए की लागत से दुर्ग, कोंडागांव, राजनांदगांव, गरियाबंद, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर और रायगढ़ जिलों में 9 क्रिटिकल केयर ब्लॉकों का निर्माण किया जाएगा। वहीं एक लाख सिकल सेल परामर्श कार्ड भी बांटे जाएंगे। 

विज्ञापन


पीएम के दौरे को लेकर रूट मैप जारी
रायगढ़ पुलिस ने ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर रुट मैप जारी किया है। शहर में कई जगह रूट डायवर्सन किया गया है। कोड़ातराई जाने वाली सड़क में सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंध किया है। एनएच 53 के अलावा खरसिया से रेंगालपाली रोड और खरसिया से छातामुड़ा होते हुए सारंगढ़ रोड भी भारी वाहनों के लिए बंद किया गया है। 

पीएम मोदी दोपहर 3 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे। कोड़ातराई आमसभा में 15 विधानसभा के लोग शामिल होंगे। इसके लिए छह डोम बनाए जाएंगे। इसमें तीन ग्रीन रूम भी बनेंगे। कार्यक्रम में संबंधित विभागों के मंत्री भी उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम के समापन के बाद पीएम मोदी कोड़ातराई में आम सभा को तीन से चार बजे तक संबोधित करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए कोड़ातराई एयरपोर्ट के एक किलोमीटर के दायरे को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है। कार्यक्रम के समापन के बाद पीएम वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

 

पार्टी कार्यकर्ताओं को करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। जिसे लेकर बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही जिला भाजपा घर-घर जाकर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रही हैं। इसी तैयारी का जायजा लेने बीते 10 सिंतबर को केंद्रीय मंत्री केन्द्रीय मंत्री और चुनाव सहप्रभारी मनसुख मंडाविया और प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे थे। परिवर्तन यात्रा और प्रधानमंत्री की आमसभा की तैयारी की समीक्षा और मार्गदर्शन के लिए रायपुर पहुंचे थे। इसके बाद गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी 28 सितंबर को फिर से छत्तीसगढ़ दौरे पर बिलासपुर आ सकते हैं। परिवर्तन यात्रा के समापन के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते हैं। पहली यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव खुद करेंगे। दूसरी यात्रा का नेतृत्व छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। दोनों यात्राएं 87 विधानसभा क्षेत्रों की 2 हजार 989 किमी की यात्रा तय करेंगी। अरुण साव ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा की ये परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ में भ्रष्ट भूपेश सरकार की पोल खोलने का काम करेगी। बीजेपी ने जो यात्रा का रोडमैप बनाया है, उसके तहत यात्रा प्रतिदिन तीन विधानसभा के दौरे पर रहेगी। इसमें हर दिन एक बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा के दौरान प्रतिदिन छह स्वागत सभा, तीन छोटी सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके पहले पीएम मोदी 7 जुलाई को रायपुर आए थे। उस दौरान उन्होंने प्रदेश को लगभग 7600 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें