फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Raipur visit: साइंस कॉलेज मैदान में होगी पीएम की चुनावी सभा, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Wed, 05 Jul 2023 11:10 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

पीएम नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शासकीय कार्यक्रम और आम सभा प्रस्तावित है। कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्य रायपुर आएंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शासकीय कार्यक्रम और आम सभा प्रस्तावित है। कार्यक्रम में शामिल होने छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं सदस्य रायपुर आएंगे। इस दौरान सुगम सुरक्षित आवागमन को लेकर रायपुर पुलिस ने पार्किग की व्यवस्था की है।

विज्ञापन

शासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले शासकीय अधिकारियों के लिए मार्ग और पार्किंग NHAI व Railway के शासकीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले शासकीय अधिकारीगण GE रोड से होकर आवागमन कर DDU Auditorium पार्किंग एवम् यूनिवर्सिटी कैम्पस पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे। चुनावी सभा में होने वाले विशिष्ट व्यक्तियों एवं पदाधिकारी टाटीबंध की ओर से एवं रायपुर शहर की ओर से GE रोड होकर आवागमन करेंगे एवं NIT Ground, BRTS सिटीबस डिपो एवम् क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड पार्किंग में आपन वाहन पार्क करेगें। 

 

इसी प्रकार छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से आम सभा में सम्मिलित होने वाले आम नागरिकों एवं भारतीय जनता पार्टी के सदस्यों के सुगम आवागमन के लिए निम्नानुसार मार्ग एवम् पार्किंग व्यवस्था बनाया गया है-

1. बिलासपुर संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं भाजपा के सदस्य गण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से सिलतरा नया बाईपास रोड से टाटीबंध चौक से होकर GE रोड से सीधे NIT Ground पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेगें

2. दुर्ग संभाग से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर टाटीबंध चौक से GE रोड होकर आयुर्वेदिक कॉलेज पार्किंग एवं सरोना चौक के पास पार्किंग में अपना वाहन पार्क करेंगे

03. बस्तर संभाग, धमतरी व अभनपुर से आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 से होकर पचपेड़ी नाका चौक से रिंग रोड नंबर 1 से होकर होकर भाटागांव चौक कुशालपुर चौक, रायपुरा अंडर ब्रिज से लाखे नगर चौक, आश्रम तिराहा, डगनिया रोड से CSEB मैदान पार्किंग एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे

4. महासमुंद, बलोदा बाजार व आरंग की ओर से होकर आने वाले आम नागरिक एवं सदस्यगण राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 से होकर तेलीबांधा चौक, , शास्त्री चौक, जयस्तम्भ चौक, आमापारा, आश्रम तिराहा  होकर डगनिया रोड से CSEB मैदान एवं ईदगाह मैदान पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करेंगे


 

उक्त कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी रायपुर की ओर आने वाले सभी मार्गों में भारी वाहनों का आवागमन सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा
 
विज्ञापन

ये लेकर आए तो नहीं मिलेगा प्रवेश
साइंस कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित पीएम की सभा में कोई भी थैला या अनावश्यक सामान लेकर नहीं आ सकते। यदि ऐसा कोई सामान रखें हो तो उसे अपने वाहन में ही छोड़ दें। ऐसा नहीं करने पर कार्यक्रम स्थल के गेट से सामान के साथ प्रवेश नहीं मिलेगा। साथ ही कोई ज्वलनशील वस्तु ( माचिस, लाइटर आदि ) लेकर न आएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें