फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महादेवघाट में गूंजा 'हर-हर महादेव': रायपुर में असंख्य पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, सनातन समाज को दिया ये संदेश

Sun, 13 Aug 2023 11:56 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

सावन सोमवार की पूर्व संध्या पर रायपुर स्थित महादेवघाट में हर-हर महादेव के जयकारे लगे। शिवभक्तों ने बम-बम भोले के जयघोष से पूरे परिसर को गूंजयमान कर दिया। मौका था शनिदेव मंदिर परिसर में असंख्य पार्थिव शिवलिंग के निर्माण का।
विज्ञापन
रायपुर में असंख्य पार्थिव शिवलिंग का निर्माण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सावन सोमवार की पूर्व संध्या पर रायपुर स्थित महादेवघाट में हर-हर महादेव के जयकारे लगे। शिवभक्तों ने बम-बम भोले के जयघोष से पूरे परिसर को गूंजयमान कर दिया। मौका था शनिदेव मंदिर परिसर में असंख्य पार्थिव शिवलिंग के निर्माण का। सुबह से ही राजधानी के कोने-कोने से लोग मंदिर पहुंचे और मिट्टी के असंख्य शिवलिंग बनाकर इसे पूनीत धार्मिक कार्यक्रम के सहभागी बने। मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से असंख्य पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। इसके बाद वैदिक पंडितों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। छप्पन भोग चढ़ाकर रूद्रभिषेक किया गया। 

विज्ञापन






इसके बाद श्रद्धालुओं ने महाआरती की। पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद बांटी गई। इसके बाद धूमधाम से असंख्य पार्थिव शिवलिंग को खारून नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान बम-बम भोले और हर-हर महादेव की जयघोष से पूरा महादवेघाट गूंज उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन





ब्राम्हण उत्थान सभा के राष्ट्रीय सचिव और प्रभारी व कार्यक्रम के आयोजक लवकुश पांडेय ने बताया कि हर साल की तरह ये आयोजन का 7वां साल है। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और देश-प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें