फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग: रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, 12 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौके पर

Thu, 16 Apr 2026 12:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पायनियर मार्केटिंग के कैलाश टिंबर गोदाम में शुरू हुई और देखते ही देखते आसपास के हिस्सों तक फैल गई।
विज्ञापन
रायपुर टिंबर मार्केट में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग पायनियर मार्केटिंग के कैलाश टिंबर गोदाम में शुरू हुई और देखते ही देखते आसपास के हिस्सों तक फैल गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। शुरुआत में कुछ गाड़ियों से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए संख्या बढ़ाकर 12 से अधिक फायर ब्रिगेड वाहनों को तैनात करना पड़ा। दमकल कर्मियों ने पूरी रात मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रखा।

आग पर नियंत्रण पाने के लिए अतिरिक्त पानी की व्यवस्था भी करनी पड़ी। इसके लिए एम्स अस्पताल परिसर से पानी लाकर आग बुझाने में उपयोग किया गया। लगातार प्रयासों के बावजूद आग ने गोदाम में रखे बड़े पैमाने पर लकड़ी और प्लाईवुड को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इस हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग की लपटों और धुएं के कारण आसपास के व्यापारियों में दहशत का माहौल रहा। एहतियात के तौर पर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया गया और पुलिस ने मौके पर सुरक्षा घेरा बना लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और हालात का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह घटना देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें