फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर तेज: एंटी-साइक्लोन के असर से पारा 44°C के करीब, लू के हालात बनने के संकेत

Thu, 16 Apr 2026 10:37 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में गर्मी अब विकराल रूप लेने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश पर एंटी-साइक्लोन का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में गर्मी अब विकराल रूप लेने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश पर एंटी-साइक्लोन का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों में ही तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है और आने वाले दिनों में यह 44 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


बुधवार को सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जहां पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है, जिससे दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बढ़ गया है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, दक्षिण-पूर्व मध्यप्रदेश से लेकर कोमोरिन तक फैली एक द्रोणिका और कर्नाटक-महाराष्ट्र के ऊपर बने प्रति चक्रवात के कारण प्रदेश में गर्मी का दबाव बढ़ रहा है। इसके चलते मध्य क्षेत्र में अगले दो दिनों के भीतर तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीटवेव यानी लू जैसी स्थिति बनने की पूरी संभावना है। खासकर मध्य क्षेत्र के कुछ पॉकेट्स में गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं।

राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां आसमान साफ रहने की संभावना है, जिससे गर्मी और तेज महसूस होगी। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने, अधिक पानी पीने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है, क्योंकि आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा तीव्र हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें