फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker Murder: कांकेर में नक्सलियों ने बीच बाजार में की सेना के जवान की गोली मार कर हत्या

Sat, 25 Feb 2023 08:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर

सार

उसेली में बाजार स्थल के पास मुर्गा बाजार लगता है। बड़े तेवड़ा निवासी सेना का जवान मोतीराम आंचला पिता बालसाय आंचला सप्ताहभर पहले छुट्टी पर आया था। शनिवार को उसेली बाजार में मुर्गा बाजार देखने पहुंचा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांकेर जिले के अति संवेदनशील इलाके के आमाबेड़ा थाना इलाके उसेली के मुर्गा बाजार में सेना के जवान को नक्सलियों ने शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे गोली मार कर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उसेली में बाजार स्थल के पास मुर्गा बाजार लगता है। बड़े तेवड़ा निवासी सेना का जवान मोतीराम आंचला पिता बालसाय आंचला सप्ताहभर पहले छुट्टी पर आया था। शनिवार को उसेली बाजार में मुर्गा बाजार देखने पहुंचा। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नक्सलियों ने सेना के जवान को तीन गोली मारी, जिससे सेना के जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें