फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahadev App Case: रमन सिंह बोले- सीएम पद संभालने का नैतिक अधिकार खो चुके बघेल, कांग्रेस बोली- जनता देगी जवाब

Mon, 06 Nov 2023 04:48 PM IST
Digvijay Singh एएनआई रायपुर

सार

Raman Singh on Bhupesh Baghel : महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल के खिलाफ ईडी की जांच पर प्रदेश के पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि सब कुछ साबित हो गया है भूपेश बघेल अब सीएम पद संभालने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महादेव बेटिंग ऐप की वजह से छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। मनी लॉन्ड्रिंग के इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम सामने आया है। इस मामले में अब तक कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं। वहीं कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी जानबूझकर उनके नेता को फंसा रही है। कांग्रेस ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने अगस्त में प्रतिबंध की मांग की थी जनता चुनाव में करारा जवाब देगी। इस बीच केंद्र सरकार ने रविवार को महादेव बेटिंप ऐप समेत 22 अवैध सट्टेबाजी वाले ऐप्स और वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया है।

विज्ञापन

एक्स पर एक पोस्ट में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ईडी कई महीनों से महादेव ऐप मामले की जांच कर रही है लेकिन यह आश्चर्यजनक है कि इसे प्रतिबंधित करने में इतना समय लगा।

 


कांग्रेस ने सोमवार को केंद्र सरकार पर महादेव ऐप पर प्रतिबंध लगाने में देरी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पांच महीने पहले की थी। कांग्रेस ने कहा कि सरकार ने ऐप पर प्रतिबंध लगाने की उनकी शुरुआती मांग के लिए बघेल की प्रशंसा करने के बजाय उनके खिलाफ कार्रवाई की। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोग विधानसभा चुनावों में भाजपा को उसके कार्यों के लिए करारा जवाब देंगे।

 

सीएम पद संभालने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं बघेल- रमन 

विज्ञापन


इधर महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल के खिलाफ ईडी की जांच पर प्रदेश के पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि सब कुछ साबित हो गया है भूपेश बघेल अब सीएम पद संभालने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें