फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: आठवले बोले- PM मोदी के विरोध में खड़ा है 28 पार्टियों का ठगबंधन, खतरे में है कांग्रेस और इंडी गठबंधन

Fri, 12 Apr 2024 09:55 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Lok Sabha Elections 2024: बस्तर में पहले चरण के लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। लगातार बीजेपी और कांग्रेस के नेता प्रदेश का दौरा कर चुनावी फिजा को गर्म करने में लगे हैं।
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते रामदास अठावले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lok Sabha Elections 2024: बस्तर में पहले चरण के लोकसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की सियासत गरमाई हुई है। लगातार बीजेपी और कांग्रेस के नेता प्रदेश का दौरा कर चुनावी फिजा को गर्म करने में लगे हैं। इसी क्रम में रायपुर पहुंचे एनडीए के सहयोगी दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर बरसे। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 28 पार्टियों का 'ठगबंधन' पीएम मोदी के विरोध में खड़ा है। कांग्रेस के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन खतरे में है, जबकि लोकतंत्र लगातार मजबूत हो रहा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के मूड से बेखबर है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विरुद्ध संविधान बदलने का मिथ्या प्रचार करके देश को गुमराह करने में लगे हैं। भाजपानीत एनडीए की सरकार संविधान को मजबूत बनाने का काम कर रही है। लोकतंत्र कतई खतरे में नहीं है बल्कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन खतरे में है, इसलिए विपक्ष अनर्गल प्रलाप कर रहा है।

विज्ञापन


संविधान के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रहे कांग्रेसी 
आठवले ने कहा कि देश पर आपातकाल थोपकर और संविधान में 80 बार मनमाने संशोधन करके संविधान की धज्जियां उड़ाने वाली कांग्रेस आज संविधान के नाम पर घड़ियाली आंसू बहा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने धारा 370 खत्म करके जम्मू-कश्मीर में भारत के संविधान को लागू किया। वहां बेखौफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का काम किया और सेना को पूरा अधिकार सौंपकर आतंकवाद को खत्म किया। कश्मीर का मसला देश और देश के हर व्यक्ति से जुड़ा मसला है। राहुल गांधी इस बात से बिल्कुल बेखबर हैं कि देश की जनता किसके साथ है? हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त के बाद राहुल गांधी दलितों और मुस्लिमों को, देशभर में जातियों को एक-दूसरे के विरुद्ध बांटने का काम कर रहे हैं। 

'भारत तोड़ो यात्रा साबित हुई भारत जोड़ो यात्रा'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दरअसल भारत तोड़ो यात्रा ही साबित हुई है। 28 पार्टियों का 'ठगबंधन'मोदी के विरोध में खड़ा है, जहां हर पार्टी में प्रधानमंत्री पद का दावेदार है, जबकि एनडीए के सभी सहयोगी क्षेत्रीय दलों को मजबूती के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है और सभी दल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रहे हैं।  हम पिछले 12 वर्षों से भाजपा के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और पिछली बार की तरह ही इस बार भी हमने छत्तीसगढ़ की सभी 11 लोकसभा सीटों पर भाजपा का समर्थन करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव,प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी के साथ ही आरपीआई के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता, प्रदेश प्रभारी अभिषेक वर्मा और प्रदेश महिला विंग प्रमुख ऊषा आपले की उपस्थित रहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें