फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: लिफ्ट में फंसी IAS अधिकारी ऋचा शर्मा, 20 मिनट तक रहीं अंदर, हालत बिगड़ी

Mon, 20 Apr 2026 01:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं।
 
विज्ञापन
त्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित करेंसी टावर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। छत्तीसगढ़ शासन की असिस्टेंट चीफ सेक्रेटरी ऋचा शर्मा करीब 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6:30 बजे वे जिम जाने के लिए लिफ्ट से ऊपर जा रही थीं, तभी लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई। अंदर रोशनी और वेंटिलेशन की कमी के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उनकी तबीयत भी बिगड़ने लगी।

उन्होंने मोबाइल के जरिए अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर तुरंत मदद पहुंची। करीब 20 मिनट की कोशिश के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला गया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


घटना के बाद करेंसी टावर की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां लिफ्ट खराब होने की शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रबंधन ने सुधार के लिए ठोस कदम नहीं उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें