फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी होली की बधाई, आज यहां मिलन समारोह में करेंगे शिरकत

Tue, 07 Mar 2023 01:35 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Holi 2023: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। 

विज्ञापन


होली के दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह लोगों के बीच खुशियां बांटने और आपसी भाईचारा, सौहार्द्र को मजबूत बनाने का दिन है। उन्होंने सभी लोगों से सौहार्द्रपूर्ण तरीके से सुरक्षित होली मनाने की अपील की है।

राजधानी में होली मिलन समारोह में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री 7 मार्च को राजधानी रायपुर में 3.10 बजे रायपुर प्रेस क्लब और शाम 4.15 बजे सुभाष स्टेडियम में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल इसके पश्चात शाम 5.15 बजे मुख्यमंत्री निवास भिलाई-03 के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें