फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

Sun, 08 Nov 2026 11:07 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का चयन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में तीनों नगरीय निकायों को सम्मानित करेंगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के तीन शहरों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा का चयन राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 11 नवंबर को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में इन तीनों नगरीय निकायों को सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन


केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव सतेंद्र सिंह ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर इस चयन की औपचारिक जानकारी दी है। उन्होंने प्रदेश में संचालित स्वच्छता गतिविधियों और नागरिक सहभागिता की सराहना भी की है। प्रदेश में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों, सफाई मित्रों के समर्पण और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी के कारण यह गौरवशाली उपलब्धि हासिल हुई है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा के निवासियों, जनप्रतिनिधियों, नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सफाई मित्रों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के सर्वोच्च सांविधानिक पद से राज्य के तीन शहरों का सम्मानित होना प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। यह सम्मान उन हजारों सफाई मित्रों के अथक परिश्रम का सम्मान है, जो प्रतिदिन शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता के प्रति नई चेतना जागृत की है और यह एक व्यापक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।
विज्ञापन


नगरीय प्रशासन के लिए उत्साहवर्धक
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए शहरों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगरीय निकायों की टीमों, जनप्रतिनिधियों, सफाई मित्रों और नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में तीन शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना प्रदेश के नगरीय प्रशासन के लिए उत्साहवर्धक सफलता है। स्थानीय निकायों की सक्रियता, सफाई कर्मियों की मेहनत और जनता के सहयोग से ही स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें