पुलिस परीक्षा केंद्र की सूचना व्यापम की ओर से अलग से दी जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र व्यापमं की वेबसाइट से 18 मई को सुबह 10 बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे।वनमंडलों के 291 रिक्त पदों भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दक्षता परीक्षा का रोल नंबर विवरण विभाग की वेबसाईट www.cgforest.com में उपलब्ध होगी।
छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप-निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर के 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके लिए पुलिस मुख्यालय की ओर से मुख्य लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। इन पदों के लिए परीक्षा 26, 27 और 29 मई को छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की ओर से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्य लिखित परीक्षा के अंतर्गत 26 मई को सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दक्षता और दोपहर 2 बजे से 5:15 बजे तक सामान्य ज्ञान व सामान्य अध्ययन की परीक्षा होगी। 27 मई को सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक एप्टीट्यूड टेस्ट और दोपहर 2 बजे से 4:15 बजे तक विज्ञान (गणित, भौतिकी एवं रसायन) की परीक्षा होगी। 29 मई को सुबह 8 बजे से 10:15 बजे तक कम्प्यूटर विज्ञान की परीक्षा होगी।
मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन संभाग मुख्यालय रायपुर बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में किया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना व्यापम की ओर से अलग से दी जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र व्यापमं की वेबसाइट से 18 मई को सुबह 10 बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
पहले चरण में 151 पदों पर होगी वनरक्षकों की भर्ती
छत्तीसगढ़ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से प्रदेश में विभिन्न वनमंडलों के 291 रिक्त पदों भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रथम चरण में राजनांदगांव, खैरागढ़, कवर्धा, महासमुंद, धमतरी, उदंती सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद, गरियाबंद, मुंगेली, रायगढ़, धरमजयगढ़, जांजगीर-चांपा, अचानकमार टाईगर रिजर्व लोरमी के 151 पदों पर शारीरिक मापजोख एवं दक्षता परीक्षा की प्रक्रिया 22 मई 2023 से शुरू होगी। दक्षता परीक्षा का रोल नंबर विवरण विभाग की वेबसाईट www.cgforest.com में उपलब्ध होगी। साथ ही अभ्यर्थी 13 मई से वेबसाईट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।