फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल ने रायपुर में फहराया तिरंगा: कहा- राज्य सरकार ने नक्सली हिंसा पर लगाम लगाई, विकास की सोच के साथ बढ़े

Thu, 26 Jan 2023 01:03 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने कहा कि, राज्य सरकार ने 11,267 गांवों में गौठानों की स्थापना को मंजूरी दी है और उनमें से 300 को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौठानों में गाय के गोबर के माध्यम से बिजली उत्पादन और पेंट निर्माण सहित कई गतिविधियां भी की जा रही हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल अनुसुईया उइके ने गणतंत्र दिवस पर परेड की सलामी ली। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भूपेश सरकार की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास की ओर आगे बढ़ी है। राज्य में नक्सली गतिविधियों पर लगाम लगा दी गई। जिससे वह हिंसा छोड़कर मुख्य धारा में लौट रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी क्षेत्रों में विकास के लिए नई सोच के साथ काम किया है। जिससे सीमित संसाधनों के बावजूद सफलता की दिशा में आगे बढ़ना संभव हुआ है। राज्यपाल गणतंत्र दिवस समारोह में बोल रही थीं। 

विज्ञापन


नीतियों, योजनाओं से राज्य के लोगों को सशक्त बनाया
रायपुर के पुलिस परेड मैदान में राज्यपाल अनुसुईया उइके ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान सुरक्षा बलों के विभिन्न दलों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राज्यपाल उइके ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की नीतियों, योजनाओं और अभियानों ने राज्य के लोगों को सशक्त बनाया है। समृद्धि और विकास का संदेश राज्य के कोने-कोने तक पहुंच गया है। दूरदराज और नक्सल प्रभावित इलाकों में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम संस्थानों सहित स्कूल खोले गए हैं।

योजनाओं की उपलब्धियों की सराहना की
राज्यपाल ने कहा कि, वह खुश हैं कि राज्य में लोकतंत्र की जड़ें मजबूत हो रही हैं। राज्यपाल ने धान की खरीद, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर योजना और गोधन न्याय योजना सहित राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की उपलब्धियों की सराहना की। कहा कि, पिछले चार सालों में 1,856 औद्योगिक इकाइयां स्थापित की गई हैं। जिनमें 20,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है और 34,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।
विज्ञापन


16 पन्नों के संबोधन में गिनाई राज्य की योजनाएं
अपने 16 पन्नों के संबोधन में राज्यपाल उइके ने कहा कि, इसके अलावा, 186 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके तहत 93,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश और 1.14 लाख लोगों को रोजगार के अवसर प्रस्तावित किए गए। राज्य सरकार की प्रमुख 'गोधन न्याय योजना' एक अनूठी पहल साबित हुई है, जिसका पालन अब राष्ट्रीय स्तर पर भी किया जा रहा है। कहा कि गोबर बेचने वालों, गौठान समितियों और इससे जुड़े स्वयं सहायता समूहों ने योजना से 362 करोड़ रुपये कमाए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें