फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: राज्य सरकार ने चार IFS अधिकारियों की पोस्टिंग आदेश जारी किए, सुधीर अग्रवाल बने PCCF वन्यप्राणी

Mon, 01 May 2023 03:04 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने सोमवार को भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें नई जिम्मेदारी भी दे दी गई है। 
विज्ञापन
महानदी भवन, नवा रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। राज्य शासन ने भारतीय वन सेवा के चार अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की गई है। इनमें सुधीर अग्रवाल को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) से प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (वन्यप्राणी एवं जैव विविधता संरक्षण) सह मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है। इसी तरह तपेश कुमार झा को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक (विकास/योजना) से प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लि. के पद पर, संजय कुमार ओझा को प्रधान मुख्य वन संरक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कार्य आयोजना) के पद पर और अनिल कुमार राय को प्रधान मुख्य वन सरंक्षक बनाया है। 

विज्ञापन


वहीं छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ से प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) के पद पर नवीन पदस्थापना दी गई है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


यहां देखिए लिस्ट...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें