फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: बीजापुर में सुरक्षाकर्मियों से मुठभेड़, अब तक 11 नक्सली ढेर; हथियारों का जखीरा बरामद

Tue, 02 Apr 2024 02:12 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

बीजापुर में मंगलवार सुबह छह बजे सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में अब तक 11 नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षाकर्मियों को हथियारों का जखीरा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
नक्सली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मंगलवार की सुबह सुरक्षा बल के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली। गंगालूर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने अब तक 11 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं घटना स्थल से एलएमजी, लांचर और भारी मात्रा में नक्सलियों का सामान बरामद हुआ है। मौके से कई अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किये गये हैं। नक्ससलियों के शव लाने के लिए फोर्स की दो टीम घटना स्थल की ओर रवाना की गई है। नक्सल एरिया होने की वजह से फोर्स सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। शव लाने के बाद ही पुलिस सभी 11 नक्सलियों का शिनाख्त करने के बाद ही खुलासा करेगी।  

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा व सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सर्च अभियान के लिए गंगालूर इलाके में रवाना हुई थी। अभियान के दौरान मंगलवार की सुबह 6 बजे के करीब गंगालूर थाना क्षेत्र के लेंड्रा के जंगल में पुलिस की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई।

शुरूआत में इस मुठभेड़ के दौरान पुलिस जवानों ने चार नक्सलियों को मार गिराया। मौके से जवानों ने नक्सलियों के शव सहित एक एलएमजी, आटोमेटिक हथियार, बीजीएल लांचर व भारी मात्रा में हथियार तथा गोला बारूद दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की। पुलिस ने दावा किया है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल भी हुए हैं। इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। शाम तक मरने वाले नक्सलियों की संख्या 11 पहुंच गई है।
विज्ञापन


इस मुठभेड़ को 3 अप्रैल 2021 की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें कोबरा 210 बटालियन और जिला पुलिस बल के 22 जवान शहीद हुए थे। सुकमा के टेकलगुड़ा गांव में नक्सलियों ने घेरकर फायरिंग की थी। फोर्स ने इसी घटना का मंगलवार को बदला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें