मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर जिले के अभनपुर के ग्राम बेन्द्री में छत्तीसगढ़ के 11 लाख 76 हजार 815 किसानों को 3 हजार 7 सौ 16 करोड़ रुपए के बकाया बोनस ऑनलाइन ट्रांसफर किया। किसानों को धान बोनस वितरण का प्रमाण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने किसानों को कृषि एटीएम का भी वितरण किया। मुख्यमंत्री ने ग्राम बेन्द्री में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। स्टॉलों पर मौजूद विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों से योजनाओं की जानकारी ली। सीएम ने कहा कि अब आयुष्मान कार्ड में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज का लाभ मिलेगा।
'18 लाख गरीब परिवार को मिलेगा आवास'
इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। उनके प्रधानमंत्री बनते ही भारत के गांवों तक पक्की सड़कें पहुंची। उनके योगदानों को सम्मान देने के लिए हम सुशासन दिवस मनाते हैं। अटल जी जब प्रधानमंत्री बने तक तब किसानों को क्रेडिट कार्ड मिलना शुरू हुआ। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही कैबिनेट में सबसे महत्वपूर्ण निर्णय हमने किया। अब 18 लाख गरीब परिवार को अपना आवास मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए सुशासन दिवस यानी आज के दिन हमने किसानों को बोनस दिया दिया और अब किसानों को बोनस मिल चुका है। उन्होंने अटल जी की कविता को मंच से सुनाया। शर्मा ने कहा कि शत-शत मानव के हृदय जीतने का निश्चय, अटल जी की कविता की पंक्ति है। हमारी सरकार का भी संकल्प है शत-शत मानव के हृदय जीतने का।
सीएम ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस पर्व की बधाई
सीएम ने प्रदेशवासियों विशेषकर मसीही समुदाय के लोगों को ‘क्रिसमस‘ पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रभु यीशु मसीह से सबके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। अपने बधाई संदेश में श्री साय ने कहा है कि प्रभु यीशु ने सत्य, करूणा और प्रेम की शिक्षा दी और दीन-दुखियों की मदद के लिए प्रेरित किया। प्रभु यीशु ने पूरी दुनिया को मानव जाति के कल्याण का मार्ग दिखाया।