फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: कांग्रेस पर जमकर बरसे सतपाल महाराज, बोले- छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया, BJP ही इसे संवारेगी

Wed, 01 Nov 2023 07:09 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

धर्मांतरण के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण होना दु:खद है। सभी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार होना चाहिए। 
विज्ञापन
सतपाल महाराज, मंत्री, उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियों में एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में  घोटाले ही घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी छत्तीसगढ़ सरकार के लिए दो लाख करोड़ रुपए दिए, लेकिन कांग्रेस सरकार ने जनता तक पहुंचने नहीं दिया। 

विज्ञापन

सतपाल महाराज कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि राज्य बनने के बाद तीन साल कांग्रेस की सरकार का कुशासन रहा, और फिर 15 साल भाजपा को अवसर मिला, तो विकास के कई कार्य भाजपा की सरकार ने किया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस को पांच साल जब अवसर मिला, तो उसने छत्तीसगढ़ का पूरा खजाना लूटकर गांधी परिवार को भेजने का काम किया। यहां के लोगों का हक मारने का काम किया। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार न होने से छत्तीसगढ़ को बड़ा नुकसान हुआ है। केंद्र का दिया पैसा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़वासियों तक नहीं पहुंचने दिया। 

 


सतपाल महाराज ने राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति लगभग 10 हजार साल पुरानी है। उत्तराखंड के बद्रीनाथ में भगवान विष्णु का मंदिर और छत्तीसगढ़ के शिवरीनीरायण का मंदिर भगवान विष्णु की पूजास्थली है। भविष्य में हम छत्तीसगढ़ उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश को रामायण और महाभारत सर्किट के रूप में आगे बढ़ाएंगे। इस पर उत्तराखंड का पर्यटन मंत्रालय काम कर रहा है। आज के दिन छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और झारखंड तीन राज्य बने थे। हमारी कामना है कि छत्तीसगढ़ दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति करे। उन्होंने कहा कि अटल ने यह जानते हुए भी कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, फिर भी छत्तीसगढ़ राज्य को साकार स्वरूप दिया और छत्तीसगढ़ राज्य के गठन में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होने दी।

 

धर्मांतरण के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण होना दु:खद है। सभी को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। गरीबों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें