फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: मोर आवास मोर अधिकार पर BJP का हल्लाबोल, विधानसभा घेरने जा रहे कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड्स तोड़े

Wed, 15 Mar 2023 09:07 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

विधानसभा घेरने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो किलोमीटर पहले सड़क पर लगाई गई बेरिकेडिंग तोड़ दी है। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं को बीच नोकझोंक भी देखने को मिली।
विज्ञापन
विधानसभा घेरने जा रहे कार्यकर्ताओं ने बेरिकेड्स तोड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर में बुधवार को भाजपा ने मोर आवास मोर अधिकार को लेकर करीब एक लाख कार्यकर्तओं के साथ विधानसभा का घेराव किया। घेराव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभा का आयोजन किया। सबसे पहले आवासहीन हितग्राहियों के पैर पखारकर आंदोलन में उनका स्वागत किया गया। इसके बाद सभा हो रही है। सभा में प्रभारी ओम माथुर ने कहा- इस बार यहां सरकार बदलनी है। नवंबर तक ये आंदोलन हमको करना है। आज मुझे और रमन सिंह को भी लगभग एक घंटे जाम में फंसे रहना पड़ा। सड़क पर भी ऐसी ही भीड़ दिखनी चाहिए। 

विज्ञापन




उधर, विधानसभा घेरने निकले भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो किलोमीटर पहले सड़क पर लगाई गई बेरिकेडिंग तोड़ दी है। रमन सिंह ने कहा कि ईडी-आईटी के छापे में इनके अधिकारी जेल जा रहे, राज्य में भ्रष्टाचार फैला है। डॉक्टर रमन ने कहा कि यदि आवास नहीं दोगे तो हम सरकार बदलकर 16 लाख आवास बना देंगे। चार किलोमीटर तक कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दी। इस दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं को बीच नोकझोंक भी देखने को मिली।

करीब 12 टियर गैस के गोले छोड़े
टियर गैस और पानी की बौछार के बावजूद विधानसभा के पास तक बीजेपी कार्यकर्ता पहुंच गए थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए 15-15 फीट ऊंचे बैरिकेड्स और 4 जगहों पर अवरोध लगा रखे थे। लगातार कैनन वॉटर के बाद भी भाजपाई तीसरा बैरिकेड पर नहीं रुके, तब पुलिस ने करीब 12 टियर गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भी बीजेपी कार्यकर्ता चौथे बैरिकेडिंग तक पहुंच गए। 
विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने भरी हुंकार
इस दौरान बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने मंच से कहा कि साढ़े चार साल तक कांग्रेस सरकार ने गरीबों को आवास नहीं दिया। राज्य में सरकार बदलने तक आंदोलन करते रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें बैरिकेड तोड़कर विधानसभा तक पहुंचना है। इस क्रम में प्रदेश अध्यक्ष आगे रहेंगे, बाकी को उनके पीछे चलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें