फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur : नक्सलियों के दो-दो हजार रुपये के नोटों को बैंक में जमा करने आया सहयोगी गिरफ्तार, छह लाख बरामद

Fri, 30 Jun 2023 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

बरामद सामग्री व रकम के संबंध में उससे वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया लेकिन महेश कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उससे कहा गया था कि पूरे पैसे को अलग-अलग लोगों के खाते में जमा कराना व बाद में इसे निकाल कर वापस कर देना।
विज्ञापन
गिरफ्त में नक्सल सहयोगी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में नक्सलियों के दो-दो हजार रुपये के नोटों को बैंक में जमा करने आये एक सहयोगी से पुलिस ने साढ़े छह लाख रुपये बरामद किये हैं। सीआरपीएफ व जिला बल की संयुक्त पार्टी ने एमसीपी के दौरान यह कार्यवाही की हैं। 

विज्ञापन


बीजापुर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आवापल्ली थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति मोटर साइकिल से नक्सलियों का पैसा जमा कराने आवापल्ली आ रहा है जिसके पास 2 हजार रुपये के नोट भारी संख्या में हैं।  सूचना के बाद बुधवार को आवपल्ली पुलिस और सीआरपीएफ 229 बटालियन सी कंपनी की संयुक्त टीम ने तालपेरु पेट्रोल पम्प के पास एमसीपी की कार्यवाही की। 

कार्यवाही के दौरान मुखबिर की निशानदेही पर मोटर साइकिल से आते हुए व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम महेश बाड़से, पिता भीमा, उम्र 24, निवासी मुरदण्डा कोमठगुड़ा थाना आवापल्ली बताया। इसकी मोटर साइकिल की टंकी में लगे बैग में 1 सफेद रंग की पॉलीथिन से 2000 - 2000 मूल्य की 3 गड्डी व 10 नोट अलग से कुल 6, 20000 रुपये, 30 नग प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के पर्चे बरामद किये गये। 
विज्ञापन


बरामद सामग्री व रकम के संबंध में उससे वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया लेकिन महेश कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। उससे कहा गया था कि पूरे पैसे को अलग-अलग लोगों के खाते में जमा कराना व बाद में इसे निकाल कर वापस कर देना। आवापल्ली पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही के बाद महेश को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें