इस हत्याकांड ने पूरे देश और प्रदेश को हिला कर रख दिया है। उधर, मुकेश चंद्राकर की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को बीती रात एसआईटी की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। जिसे अपने साथ बीजापुर लाया जा रहा है। जहां आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने सुरेश की पत्नी को कांकेर जिले से गिफ्तार किया गया है।
आपको बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर (33) एक जनवरी को अचानक लापता हो गए थे। तीन जनवरी को बीजापुर शहर के चट्टानपारा बस्ती में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की संपत्ति के सेप्टिक टैंक से मुकेश का शव बरामद किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।