फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: बलौदाबाजार में 65 वर्षीय मां की हत्या कर आरोपी बेटा खुद पहुंचा पुलिस के पास

Wed, 22 Apr 2026 11:29 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के मगरवाय गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही मां की जान ले ली।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के मगरवाय गांव में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी ही मां की जान ले ली।
विज्ञापन


मृतका की पहचान 65 वर्षीय बेबी बाई वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी धनेश्वर प्रसाद वर्मा ने घर के भीतर लकड़ी के पटिया से हमला कर घटना को अंजाम दिया। हमले में महिला को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी सीधे थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें