फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में खरीदारी पर 15% की छूट: सात से 12 मई तक ऑफर; फ्री में मिलेंगे सामान, बस करना होगा ये काम

Sun, 28 Apr 2024 01:00 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Raipur Voter awareness: मतदान करने पहुंचे लोगों को सामान खरीदी पर छूट दी जाएगी। उंगली में स्याही दिखाने पर विभिन्न व्यापारी संघ उत्पादों में छूट देंगे। रायपुर कलेक्टर से चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने मिलकर यह निर्णय लिया है। यह छूट 7 मई से 12 मई तक रहेगी।
विज्ञापन
रायपुर कलेक्टर और विभिन्न व्यापारी संघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur Voter awareness: लोकसभा चुनाव में मतदान शत-प्रतिशत हो इसके लिए राजधानी रायपुर में जिला प्रशासन की ओर से कई पहल किए जा रहे हैं। इस बीच मतदाताओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। रायपुर लोकसभा सीट पर सात मई को चुनाव होना है। मतदान करने पहुंचे लोगों को सामान खरीदी पर छूट दी जाएगी। उंगली में स्याही दिखाने पर विभिन्न व्यापारी संघ उत्पादों में छूट देंगे। रायपुर कलेक्टर से चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने मिलकर यह निर्णय लिया है। यह छूट 7 से 12 मई तक रहेगी।

विज्ञापन


चेम्बर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष अमर परवानी के नेतृत्व में कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. गौरव कुमार सिंह से मुलाकात कर अलग-अलग व्यापारिक समूह अपने उत्पादों में मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए छूट देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जो मतदाता उंगली की स्याही उनके दुकानों, प्रतिष्ठानों में आकर दिखाएगा उसे तत्काल विभिन्न उत्पाद, रेस्टोरेंट में अलग-अलग छूट दी जाएगी। कलेक्टर ने चेम्बर ऑफ कॉमर्स रायपुर के इस पहल की सराहना की है। 

यहां खरीदारी करने पर 10-15% छूट 
परवानी ने बताया कि फर्नीचर एसोसिएशन की ओर से 10 प्रतिशत, कपड़ा व्यापारी एसोसिएशन की ओर से 10 प्रतिशत, रायपुर ऑप्टिकल एसोसिएशन की ओर से 15 प्रतिशत, प्लाईवुड एसोसिएशन की ओर से 5 प्रतिशत, शराफा एसोशिएशन की ओर से गोल्ड मेकिंग चार्ज पर 15 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जाएगा। श्री राम थोक मंडी की ओर से हजार  सब्जी पैकेट का वितरण किया जाएगा यह वितरण 8 मई से किया जायेगा। 
विज्ञापन


इन जगहों पर फ्री में सामान और गिफ्ट 

  • रविभवन व्यापारी संघ अपने एसेसरीज उत्पादों में 10 प्रतिशत छूट देंगे। मोबाइल रिपेयरिंग के साथ मोबाइल गार्ड फ्री देंगे। साथ ही एफएमसीजी होलसेल डिस्ट्रीब्यूटर्स संघ( बंजारी मार्केट) ने कहा कि वे 15 प्रतिशत ऑन एमआरपी पर छूट
  • कैफे एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से 10 प्रतिशत छूट 
  • राडा की ओर से कार के एसेसरीज पर 10 प्रतिशत छूट 
  • ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से पांच टन से अधिक क्षमता वाले माल वाहकों के फ्रेट पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट
  • कम्प्यूटर एसोसिएशन की तरफ से हर लैपटॉप पर आकर्षक गिफ्ट
  • एल्यूमीनियम एसोसिएशन के ग्राहकों को आकर्षण गिफ्ट  
  • आईडीबीटी व्यापारी संघ (नया बस स्टैंड) की ओर से फूड आयटम पर 15 प्रतिशत की छूट  
  • टॉय व्यापारी एसोसिएशन द्वारा एमआरपी पर 10 प्रतिशत की छूट
  • इसके साथ ही मार्बल टाईल्स एसोसिएशन, ड्राईफ्रूट एसोसिएशन, साईकिल एसोसिएशन, गोलबाजार व्यापारी संघ, बंजारी रोड व्यापारी संघ, कार एसेसरीज व्यापारी संघ की ओर से आकर्षण गिफ्ट  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें