फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: स्वामी विवेकानंद बूढ़ातालाब पथ का लोकार्पण, मंत्री बृजमोहन बोले- जनसेवा में 1 महीने के भीतर बनी सड़क

Tue, 06 Feb 2024 01:03 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से नव निर्मित 'स्वामी विवेकानंद सरोवर-बूढ़ातालाब पथ' का लोकार्पण हुआ।
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद बूढ़ातालाब पथ का लोकार्पण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य और शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से नव निर्मित 'स्वामी विवेकानंद सरोवर-बूढ़ातालाब पथ' का लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर आयोजित समारोह में विधायक पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, नगर निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक अबिनाश मिश्रा, नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और छात्र-छात्राएं शामिल रहें।
विज्ञापन




इस दौरान डिप्टी सीएम साव ने कहा कि रायपुर स्मार्ट सिटी और छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय जन सुविधाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने संकल्पित भाव से अग्रसर है। स्वच्छता और अन्य बुनियादी जन सुविधाओं को पूरा करने शहरी प्रशासन अब केन्द्र और राज्य शासन के मार्गदर्शन में तेजी से काम कर रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप केवल एक माह के भीतर इस मार्ग का निर्माण कर इसे आम लोगों को लोकार्पित करने के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी की सराहना की और उन्होंने विश्वास दिलाया कि सुशासन की राह में तेज चलकर जनता की सेवा में जुटी राज्य सरकार रायपुर सहित अंचल के विकास में राशि की कभी कोई कमी नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि इस पथ निर्माण से अब आम नागरिक भी राह चलते बूढ़ातालाब की विरासत को करीब से देख पाएंगे। 

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त और स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक मिश्रा ने बताया कि आम नागरिकों की सुविधा के लिए लगभग 85 लाख रुपये की लागत से इस आंतरिक पथ का निर्माण रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने लगभग 1 माह के भीतर पूरा किया है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी और बीएलस के 22 हितग्राहियों को आबंटन संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किए गए, साथ ही अतिथियों ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के व्यक्तिगत और समूह लोन के लिए राशि अंतरण के 15 चेक वितरित किए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें