फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: एनएसयूआई ने KPS किड्स स्कूल के सभी ब्रांचो को सौंपा ज्ञापन, दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर दी चेतावनी

Tue, 25 Jun 2024 05:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में एनएसयूआई लगातार गैर मान्यता स्कूलों के खिलाफ आवाज उठा रही है। इसी क्रम में  केपीएस किड्स स्कूल में पहुंचकर सही दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही है।
विज्ञापन
एनएसयूआई ने केपीएस किड्स स्कूल के सभी ब्रांचो को सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में एनएसयूआई लगातार गैर मान्यता स्कूलों के खिलाफ आवाज उठा रही है। इसी क्रम में  केपीएस किड्स स्कूल में पहुंचकर सही दस्तावेज प्रस्तुत करने की बात कही है। एनएसयूआई ने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 24 घंटे का अंदर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। रायपुर स्थित केपीएस किड्स स्कूल के अनेक ब्रांचों में पहुंचकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपा है।   
विज्ञापन


एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बताया कि रायपुर में गैर मान्यता स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। इसके  खिलाफ एनएसयूआई प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल के नेतृत्व में डीईओ कार्यालय का घेराव भी किया जा चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी में गली मोहल्ले में केपीएस के अनेक गैर मान्यता स्कूल चलाया जा रहा है। एनएसयूआई लगातार इसकी सूचना कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को देते रहा है। इस पर जिला शिक्षा अधिकारी  कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। 

उन्होंने कहा कि केपीएस किड्स स्कूल सड्डू और केपीएस किड्स स्कूल मोवा में वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे, विधानसभा उपाध्यक्ष धनंजय कोसले, अंकित बंजारे ने    पहुंच उन्हें आगाह करते हुए  एनएसयूआई के छात्र नेताओं ने ज्ञापन दिया है। जिसमें नियमानुसार पर्याप्त कक्षाएं, शिक्षक, खेल का मैदान व समान शुद्ध पेयजल की सुविधा, पृथक-पृथक टॉयलेट्स-यूरिनल, बाउंड्री वॉल, लाइब्रेरी लैब कंप्यूटर इत्यादि की जो सुविधा नहीं है, बल्कि स्कूलों के लिए बिल्डिंग कोड के अंतर्गत ना होने से संकरे दरवाजे, संकरे सीढ़ी, अग्नि शमन यंत्र का अभाव के कारण कई बड़े हादसे से हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस स्कूल में बच्चों के लिए खेल मैदान भी नहीं है। जिसके कारण एनएसयूआई के पदाधिकारी ने केपीएस किड्स स्कूल के सभी ब्रांचो स्कूल को ज्ञापन सौंपा है। इस संबंध में 24 घंटे के अंदर अगर सही दस्तावेज स्कूल के द्वारा प्रस्तुत नहीं किया जाता, तो एनएसयूआई स्कूल के खिलाफ उग्र प्रदर्शन की चेतावनी भी दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें