फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढूंढ़ रहे थे ग्राहक मिल गई पुलिस: रायपुर में नशीली टेबलेट के साथ दो अन्तर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Feb 2024 04:31 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बाद भी अवैध कारोबारी का मामला नहीं थम रहा है। रायपुर पुलिस ने नशीली टेबलेट के साथ ओडिशा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई के बाद भी अवैध कारोबारी का मामला नहीं थम रहा है। रायपुर पुलिस ने नशीली टेबलेट के साथ ओडिशा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों नशीली टेबलेट को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे, मौके पर पुलिस ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ा। उनके कब्जे से 4 हजार 100 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोटेन जब्त किया गया है। जब्त टेबलेट की कीमत छह लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

 
टिकरापारा थाना पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र स्थित कमल विहार सेक्टर चार के पास चारपहिया वाहन सवार दो व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखें है। इसे बेचने के लिए करने ग्राहक ढूंढ़ रहे हैं। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम गठित कर तस्करों की तलाश शुरू की। पुलिस मुखबिर के बताए जगह पर पहुंचकर हुलिए और गाड़ी की पहचान की। इस दौरान पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान उन्होंने अपना नाम शेख मोइनुद्दीनऔर मोहम्मद नसीर निवासी बरगढ़ ओडिशा का होना बताया। उनके कार की तलाशी लेने पर कार में नाईट्रोटेन नामक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट पाया गया। 

6 लाख रुपये की नशीली टेबलेट जब्त 
प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखने और बेचने के संबंध में दोनों से वैध दस्तावेज की मांग की गई, जिसपर उन्होंने कोई दस्तावेज प्रस्तुत न किया। इसके साथ ही पुलिस को लगातार गुमराह किया जा रहा था। इस पर दोनों को गिरफ्तर कर उनके कब्जे से 4 हजार 100 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट नाईट्रोटेन और घटना से संबंधित कार जब्त किया गया। इसकी कीमत छह लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 142/24 धारा 22 सी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई है। बता दें कि रायपुर में नशे के खिलाफ एसपी संतोष सिंह के दिशानिर्देश पर निजात अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी

  • शेख मोइनुद्दीन 36 साल, निवासी जिला बरगढ़,ओडिशा 
  • मोहम्मद नसीर 33 साल, निवासी जिला बरगढ़ ओडिशा, हाल पता- कमल विहार, थाना टिकरापारा रायपुर 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें