फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur News: मैकेनिकल के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं करियर तो रायपुर में मिलेगी ट्रेनिंग, पढ़ें पूरी खबर

Tue, 30 Jan 2024 01:30 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के स्थानीय निवासियों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। अगर आप अपना करियर मैकेनिकल के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। इसके लिए 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के स्थानीय निवासियों के लिए नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। अगर आप अपना करियर मैकेनिक के क्षेत्र में बनाना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। इसके लिए 10वीं पास युवा आवेदन कर सकते हैं। उम्र में काफी छुट दिया गया है। 18 से 45 साल तक के युवा इसका लाभ उठा सकता है। इसके लिए किसी भी प्रकार का एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन


लाइवलीहुड कॉलेज जोरा में महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की ओर से ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए कॉलेज में नवीन तकनीक से सुसजित लैब स्थापित किया गया है। इस प्रशिक्षण की अवधि 220 घंटे रखा गया है। इसके लिए आवश्यक योग्यता 10वीं पास होना चाहिए। रायपुर जिले में निवासरत 18 से 45 साल के युवाओं से आवेदन मंगाया गया है। 

 ट्रैक्टर मैकेनिक कोर्स के प्रशिक्षण के संबंध में पूरी जानकारी मोबाइल नंबर के मध्यम से ले सकते हैं। संपर्क के लिए कार्यालय का नंबर दिया गया है, जिससे इच्छुक युवा जानकारी ले सकते हैं। कार्यालयीन नंबर -0771-244306 इसके साथ ही दो अन्य नंबर -9109321845, 9399791163 में संपर्क कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें