फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NSUI: एनएसयूआई ने रविवि के 'कुलपति-कुलसचिव को पढ़ाया ए,बी,सी,डी'; छात्र-विरोधी निर्णय के खिलाफ जताया विरोध

Fri, 26 Sep 2025 05:12 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raipur News: NSUI Protest against RSU Vice Chancellor: एनएसयूआई ने शुक्रवार को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में लगातार हो रही लापरवाही और छात्र-विरोधी निर्णयों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक के जरिये विरोध जताते एनएसयूआई कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur News: NSUI Protest against RSU Vice Chancellor: एनएसयूआई ने शुक्रवार को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में लगातार हो रही लापरवाही और छात्र-विरोधी निर्णयों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासनिक भवन के सामने अनोखे अंदाज में विरोध जताया। संगठन के कार्यकर्ता परिसर में 'ए,बी,सी,डी'का पोस्टर लेकर पहुंचे। कुलपति और कुलसचिव को प्रतीकात्मक स्वरूप 'ए,बी,सी,डी'  और पहाड़ा पढ़ाया। साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को उजागर कर जोरदार तरीके से विरोध जताया। 

विज्ञापन




इस दौरान संगठन के वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे ने कहा  कि प्रदेश के सबसे बड़े और पुराने विश्वविद्यालय पं.रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में इस प्रकार की गंभीर लापरवाही शर्मनाक है। हजारों छात्रों की अंकसूची में एनएएसी की जगह  एनएसीसी छाप देना केवल एक त्रुटि नहीं, बल्कि प्रशासन की गैरजिम्मेदारी और उदासीनता का प्रमाण है। सबसे चिंताजनक यह है कि इस गलती का पता विश्वविद्यालय को पूरे एक वर्ष बाद चला, जबकि छात्रों का भविष्य इसी दस्तावेज पर टिका रहता है।

गलती सुधारने की जगह बढ़ा दी त्रुटि सुधार की फीस
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने त्रुटि सुधार शुल्क को ₹120 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया है। यह निर्णय पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और छात्र-विरोधी है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार के छात्रों पर यह अतिरिक्त बोझ डालना किसी भी दृष्टिकोण से न्यायसंगत नहीं है। यह प्रदर्शन एनएसयूआई प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल के आदेशानुसार और वाइस चेयरमैन पुनेश्वर लहरे के नेतृत्व में किया गया।
विज्ञापन


एनएसयूआई की ये हैं मांगें

  • विश्वविद्यालय प्रशासन इस गंभीर त्रुटि के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करें और उन पर सख्त कार्यवाही करें।
  • छात्रों की सभी अंकसूचियां निःशुल्क सही कर वापस उपलब्ध कराई जाए।
  • त्रुटि सुधार शुल्क को वापस ₹120 या 500 से कम किया जाए।
  • भविष्य में शैक्षणिक दस्तावेजों की छपाई और जांच में पारदर्शिता और कड़ी निगरानी व्यवस्था लागू की जाए।


प्रदर्शन में ये रहे मौजूद 
अंकित बंजारे, ओझ पांडे, मनीष बांधे, हिमांशु तांडी, आलोक खरे, दुर्गेश पटेल, उग्रेश बंजारा, साहिल खान, नागेश, नवीन सोनी, शुभ, दक्ष राज, राणा, हिनेश, संजय आदि छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें