छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक युवक का अपहरण का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बदमाश युवक के कपड़े उतारकर पिटता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं बदमाश युवक को धमका रहा है कि 50 हजार रुपये बचाए, वरना तेरा गला काट दूंगा। यह पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वीडियो में पीड़ित युवक बिना कपड़ों के बिस्तर पर बैठा नजर आ रहा है। बदमाश मारपीट के साथ जान से मरने की धमकी दे रहा है। युवक काफी डरा हुआ दिख रहा है। उसके हाथों के बदमाशों ने बांध रखा है। अब तक वायरल वीडियो देख रहे युवक की पहचान नहीं हुई है।
बदमाश पूरी घटना को वीडियो बना कर अपने मोबाइल में कैद कर रहा है। वहीं धमका रहा है कि उसे 50 हजार चाहिए वरना उसका गला काट देगा। पीड़ित युवक को चेताते हुए कहा कि फोन पर किसी से भी पैसे मांग और यदि होशियारी करने की कोशिश की या किसी को लोकेशन बताया तो जान से मार देगा।