फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर में गुटखा माफिया पर बड़ी चोट: खमतराई के ट्रांसपोर्ट नगर में छापा, 20 लाख का अवैध जखीरा जब्त

Thu, 12 Feb 2026 02:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खमतराई थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
रायपुर में गुटखा माफिया पर बड़ी चोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में अवैध गुटखा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खमतराई थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक गोदाम से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की है। संयुक्त टीम ने मौके से 160 बोरी ‘सितार’ गुटखा और 300 बोरी तंबाकू जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में लंबे समय से गुटखा का अवैध भंडारण कर कालाबाजारी की तैयारी की जा रही है। दामों में बढ़ोतरी के बीच संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए क्राइम ब्रांच और स्थानीय थाना पुलिस ने दबिश दी। छापे के दौरान एक स्टोरेज रूम में बड़ी मात्रा में माल मिला, जिसे तुरंत कब्जे में लेकर सील कर दिया गया।

कार्रवाई रायपुर नॉर्थ के डीसीपी मयंक गुर्जर के नेतृत्व में की गई। उन्होंने बताया कि बरामद सामग्री के संबंध में संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है और वैधानिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फूड सेफ्टी विभाग भी जांच में शामिल है, ताकि लाइसेंस, स्रोत और वितरण नेटवर्क की पड़ताल की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें