फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: 'लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़'; क्रिएटर्स मीटअप कार्यक्रम में क्रिएटर्स ने दिखाया उत्साह, इन्हें मिला अवॉर्ड

Sun, 25 Feb 2024 01:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग की ओर से नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद भवन में ’लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़’ क्रिएटर्स मीटअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेशभर के जाने-माने 270 से अधिक क्रिएटरों ने भाग लिया।
विज्ञापन
क्रिएटर्स मीटअप में इन्हें मिला अवॉर्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जनसंपर्क विभाग की ओर से नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद भवन में ’लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़’ क्रिएटर्स मीटअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें प्रदेशभर के जाने-माने 270 से अधिक क्रिएटरों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनसंपर्क आयुक्त मयंक श्रीवास्तव, आईएएस डॉ. अय्याज फकीरभाई तंबोली ने किया। अलग-अलग कटेगरी में बेहतर कंटेंट के लिए 15 लोगों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


इस दौरान मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि इस मीटअप का उदेश्य एक सेतु पुल बनाना है। खासतौर से क्रियेटिव लोगों के बीच। हम लोगों ने क्रिएटर मीट अप आयोजन इसलिए किए है क्योंकि आप लोगों के पास भी उपाय होते हैं। आप लोगों के पास भी तरीके पता है कि हम प्रशासन को बहुत आम आदमी तक ऐसे इलाकों में जहां पर प्रशासन नहीं पहुंच पाते है, वहां तक भी हम लोग कैसे पहुंच सकते हैं और कितनी तेजी से पहुंचा सकते हैं। मीट अप में सुशासन की स्थापना में सोशल मीडिया का महत्व, नई सरकार से युवाओं की उम्मीदें, सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर राय शुमारी की गई। कार्यक्रम में आईएएस डॉ. अय्याज फकीरभाई तंबोली ने सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की।

कार्यक्रम में आईपीएस अंकिता शर्मा ने कहा कि कभी भी किसी फर्जी वेबसाइट और ऐसे लोगों के विश्वास में न आए। अगर आपके साथ कोई फ्राड या समस्या या कोई आपको किसी कारण से ब्लैकमेल करे तो घबराएं नहीं, पुलिस से संपर्क करें। अगर आपके साथ कोई धोखे से धन ले लिया या कोई फ्राड हो गया तो जल्दी से जल्दी भारत सरकार की ओर से संचालित टोल फ्री नंबर पर अपनी समस्या अंकित कराएं। अपने मोबाइल को लॉक रखे और एप को भी लॉक रखें, जिससे आपके निजी जानकारी या चित्र या कोई डाटा चोरी न कर पाए।
विज्ञापन


इन्हें मिला क्रिएटर्स आफ द ईयर का अवॉर्ड

  • अभिनव भूमरकर को Fashion & Lifestyle, 
  • वेदांशी नीतीश बंजारी को Recipe Curator(Food Blogger)
  • भोज राज को Food Blogger
  • मानस पटनायक को Education
  • राहुल देवांगन को Tourism
  • गीतेश देशमुख को Infotainment
  • प्रमोद साहू को Art & DIYs
  • रवि साहू को Culture
  • पुष्कर साहू और तुषार सोलंकी को Rising Music Star
  • रेणुका सिंह को Emerging Story Tellers
  • हिमांशु यादव को Solo Influencer (Male)
  • काजल श्रीवास को Solo Influencer (Female)
  • अमलेश नागेश को Entertainment
  • आरु साहू को Entertainment (Music)
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें