Chhattisgarh accident News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 40 किलोमीटर दूर खरोरा के पास बीती रात डेढ़ बजे के आस-पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हैं।
विज्ञापन
1 of 14
खरोरा रोड पर ट्रेलर और मिनी ट्रक की टक्कर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Chhattisgarh Accident, Raipur Accident news: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 40 किलोमीटर दूर खरोरा के पास बीती रात डेढ़ बजे के आस-पास भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। देर रात मिनी ट्रक और ट्रेलर की टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं 13 लोग घायल हुए हैं। ट्रक में सवार ये सभी लोग छठी कार्यक्रम मनाकर लौट रहे थे तभी बंगोली में रायपुर से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।
मिनी ट्रक जैसे ही खरोरा क्षेत्र में पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 2 बच्चियां, 1 बच्चा और 6 माह की एक शिशु शामिल हैं। हादसे में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज रायपुर में भर्ती कराया गया है, जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है।
विज्ञापन
2 of 14
घटना स्थल पर लोगों के शव बिखरे हुए थे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की लापरवाही पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानें कैसे हुआ हादसा
चटौड़ गांव के कुछ लोग दूसरे गांव में एक समारोह में शामिल होने गए थे। वे अपने घर लौट रहे थे। तभी उनकी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। इस घटना में कुल 13 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि आरोपी ट्रेलर चालक ने टोल बचाने के लिये दूसरे रास्ते का उपयोग किया। इस वजह से ये हादसा हुआ। वहीं ट्रेलर और ट्रक ड्राइवर के नशे में होने की बात भी सामने आ रही है।
मुख्यमंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। इस हृदय विदारक हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। लोगों से अपील की जा रही है कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें।
खरोरा सड़क हादसे में 13 लोगों के निधन पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की है। इस भीषण सड़क हादसे को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी सड़क हादसा किसी न किसी कानून के उल्लंघन से होता है। इसकी जांच कराई जायेगी।
#WATCH | Raipur, Chhattisgarh: Raipur SP Lal Ummed Singh said, "... Some people from village Chataud had gone to Bana Banarasi to participate in the Chatthi program. They were returning after the program was over... During this, an accident happened near Raipur-Balodabazar… https://t.co/F7IzlhKam3pic.twitter.com/Bkj7Q3uuVy
मेकाहारा अस्पताल पहुंचे रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन से जुड़े आला अफसर मौके पर पहुंचे हैं। बड़े सड़क हादसे के बाद इलाके मे ंअफरा-तफरी मच गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चटौद गांव का एक परिवार बंसरी गांव में पारिवारिक समारोह में शामिल होने गया था। लौटते समय खरोरा थाना क्षेत्र के सरगांव के पास ट्रक और ट्रेलर में टक्कर हो गई।
रायपुर के जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। कलेक्टर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
5 of 14
देर रात में हुए हादसा पर मौके पर मचा कोहराम
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरंग विधायक खुशवंत साहेब और रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह मेकाहारा अस्पताल पहुंचे।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विधायक और कलेक्टर और एसपी ने की घायलों से मुलाकात
घटना की सूचना के बाद धरसींवा बीजेपी विधायक अनुज शर्मा, आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, कलेक्टर गौरव सिंह एसपी लाल उमेद सिंह अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
रायपुर कलेक्टर गौरव सिंह ने बताया कि अभी देर रात खरोरा इलाके में हादसे बड़ी संख्या में ग्रामीणों के मृत्यु की सूचना मिली है।अन्य घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
8 of 14
मिनी ट्रक, इसी में सवार होकर छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि ये लोग शादी के बाद होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सिंह ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहा था। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तुरंत रायपुर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।
रायपुर ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर ने कहा कि विधानसभा थाना अंतर्गत ग्राम चटोद के रहने वाले पुनीत राम साहू की बेटी खरोरा थाना अंतर्गत बानागांव गई हुई है। रविवार को छुट्टी का कार्यक्रम था और सभी लोग माजदा गाड़ी में सवार होकर बानागांव गए थे। वापसी में यह घटना घटी है। विधानसभा थाना अंतर्गत सारागांव के पास एक ट्रेलर गाड़ी जिसमें काफी मात्रा में लोहे का सामान भरा हुआ था। ट्रेलर गाड़ी रायपुर से बलौदा बाजार की ओर जा रही थी। इस घटना में कुल मिलाकर अब तक 13 लोगों के मौत की खबर है। देर रात सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही रायपुर के मेकाहारा में इलाज के लिए लाया गया। मामले में ट्रेलर को पुलिस ने जब्त करने के साथ ही ट्रेलर के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
10 of 14
अस्पताल पहुंचे बीजेपी विधायक अनुज शर्मा और खुशवंत सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
धरसीवाँ विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि खरोरा इलाके में भीषण सड़क कुछ ग्रामीण हमारे विधानसभा के रहने वाले हैं। पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही घायलों को देखने अस्पताल आए हुए हैं। सभी के स्वस्थ होने की कामना करता हूं। गभीर हादसा हुआ है। हमारी सरकार सभी के साथ खड़ी है।
आरंग विधायक गुरु ख़ुशवंत साहेब ने कहा कि खरोरा में भीषण हादसे में सभी घायलों के जल्द से जल्द उपचार हो सके, इसलिए शासन और प्रशासन के प्रतिनिधि पहुँच गए हैं। इस दुख की घड़ी में हम सभी के साथ खड़े हैं।
11 of 14
घटना में अपने परिजन को गंवाने के बाद रोती बिलखती महिला
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुर एसपी लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि ये लोग शादी के बाद होने वाले कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। कई अन्य घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सिंह ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चौथिया छट्टी से एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहा था। इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें तुरंत रायपुर के डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया।
12 of 14
घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुर ग्रामीण एएसपी कीर्तन राठौर ने कहा कि विधानसभा थाना अंतर्गत ग्राम चटोद के रहने वाले पुनीत राम साहू की बेटी खरोरा थाना अंतर्गत बानागांव गई हुई है। रविवार को छुट्टी का कार्यक्रम था और सभी लोग माजदा गाड़ी में सवार होकर बानागांव गए थे। वापसी में यह घटना घटी है। विधानसभा थाना अंतर्गत सारागांव के पास एक ट्रेलर गाड़ी जिसमें काफी मात्रा में लोहे का सामान भरा हुआ था। ट्रेलर गाड़ी रायपुर से बलौदा बाजार की ओर जा रही थी। इस घटना में कुल मिलाकर अब तक 13 लोगों के मौत की खबर है। देर रात सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही रायपुर के मेकाहारा में इलाज के लिए लाया गया। मामले में ट्रेलर को पुलिस ने जब्त करने के साथ ही ट्रेलर के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
13 of 14
ट्रेलर और मिनी ट्रक में भिड़त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायलों को एंबुलेंस से पहुंचाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर धरसीवां विधायक मौके पर पहुंचे। विधायक अनुज शर्मा, कलेक्टर , एसपी के साथ दुर्घटना स्थल का स्थिति संभाला। मौके पर पुलिस बचाव और राहत कार्य में लगी रही। करीब 50 घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना स्थल पर शर्मा ने कहा की इस दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। मैं सभी पीड़ित परिवार के साथ हूं। इस दुःख की घड़ी में हम सब आपके साथ हैं। दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। ईश्वर से सभी पुण्यात्माओं के शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।